Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए जताया आभार,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिले में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए जताया आभार,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के मतदाताओ, मतदान दल निर्वाचन कार्यो में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी और सभी टीम को शांति पूर्ण निर्वाचन के लिए बधाई दी

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के अंतर्गत कबीरधाम जिले के दोनों विधानसभा में मतदान कार्य निष्पक्ष, निर्विध्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न होने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने मतदान के सुचारू संचालन में सहयोगी बने सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों और पुलिस तथा केन्द्रीय सुरक्षा बल के अधिकारियों, जवानों, सभी अभ्यर्थियों और राजनीतिक दलों सहित आम नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान को बढ़ावा देने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया की सभी पहलुओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका की प्रशंसा की है और इसके लिए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया के पत्रकारों को धन्यवाद दिया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page