*चुनावी सभाओं में कांग्रेस, भाजपा ने झोंकी ताकत*

जांजगीर- चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए जांजगीर-चांपा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के स्टार प्रचारकों की सभा अलग-अलग जगह होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चुनावी सभा – 30 अप्रैल को चांपा के भालेराय मैदान में दोपहर 2:30 बजे होगी। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सभा पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के शिवरीनारायण मेला मैदान में दोपहर 1:50 बजे होगी। जांजगीर चांपा लोकसभा में 7 मई को मतदान होना है। यहां भाजपा कांग्रेस दोनों दलों के प्रचार में तेजी आई है। भाजपा ने लोकसभा के सक्ती विधानसभा में 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आमसभा जेठा में कराई। इसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा 30 अप्रैल को चांपा के भालेराय मैदान में निर्धारित हुआ है। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के पहले खरगे की सभा पुलिस लाइन जांजगीर में हुई थी और इस लोकसभा के सभी आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई थी। यहां बसपा का वोट कांग्रेस में चला गया और भाजपा का खाता नहीं खुला मगर इस बार भाजपा कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहती है। इसलिए प्रधानमंत्री मोदी की सभा के बाद अब वह लोकसभा क्षेत्र में लगातार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की चुनावी सभा हो रही है। 28 अप्रैल को अकलतरा विधानसभा के पहरिया में मुख्यमंत्री की सभा हुई। वहीं 27 अप्रैल को मुख्यमंत्री की सभा कसडोल विधानसभा के लवन में हुई। कांग्रेस -भाजपा दोनों दलों ने चुनावी सभा की तैयारी पूरी कर ली है। दोनों दल के नेता कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने प्रयासरत हैं।

  • Related Posts

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    जांजगीर चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलौदा पीएमश्री स्कूल में प्रधान पाठक पर बच्चों को हिन्दू संस्कृति के खिलाफ भड़काने और मतांतरण के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का…

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर शहर की एक महिला को डरा-धमकाकर 1 करोड़ 4 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का बिलासपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page