Home / Sports / *आज होगा बिलासपुर का बीएसपी से मुकाबला*

*आज होगा बिलासपुर का बीएसपी से मुकाबला*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से स्टेट लेवल में सीनियर टी 20 इंटर डिस्ट्रिक्ट एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बिलासपुर क्रिकेट संघ का प्रतिनिधित्व बिलासपुर व बिलासपुर ब्लू की टीमे कर रही है। जो इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रही है। वही बिलासपुर अपना तीसरा मुकाबला 30 अप्रैल को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय मैदान में बीएसपी से और और बिलासपुर ब्लू भी अपना तीसरा मुकाबला रायपुर ब्लू से भिलाई में खेलेगी। मालूम हो कि यह प्रतियोगिता बेहद खास है, क्योंकि इस स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों से प्रदेश की सीनियर वर्ग की टी-20 टीम बनाई जाएगी, जो आगामी दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ टी-20 टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए बिलासपुर क्रिकेट संघ के खिलाड़ी भी किस्मत अजमा रहे है, इसी वजह से स्टेड क्रिकेट बोर्ड के निर्देश पर इस स्पर्धा के लिए बिलासपुर और बिलासपुर ब्लू नाम से दो टीम तैयार की गई है। जो स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रहे है। यदि 30 अप्रैल को होने वाले मैच में दोनों ही टीम जीत दर्ज कर लेती है तो वे स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, ऐसा होने पर बिलासपुर के खिलाड़ियों के प्रदेश की सीनियर वर्ग की टी-20 टीम में चयनित होने की संभावना बेहद बढ़ जाएगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page