*भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है: नरेन्द्र मोदी*

चाईबासा । (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा और झारखंड का रिश्ता दिल का है और यहां के लोगों की भावनाओं को अगर कोई समझता और सुलझाता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा ही है। मोदी ने शुक्रवार को चाईबासा के टाटा मैदान में बीजेपी प्रत्याशी गीता कोड़ा के पक्ष में चुनावी रैली संबोधित करते हुए कहा कि ‘आपका ये प्यार, ये आशीर्वाद… यही मोदी की ताकत है। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। श्री मोदी ने कहा- ‘झारखंड के जल, जंगल और जमीन पर हमारे आदिवासी भाई-बहनों का अधिकार है, लेकिन जेएमएम और कांग्रेस… इसे अपनी जागीर समझती है। यही वजह है कि झारखंड के हर संसाधन की खुली लूट चल रही है। पूरे राज्य के खान-खनिज को अवैध खनन कर लूटा जा रहा है।’ मोदी ने कहा कि अब कांग्रेस की नजर एससी, एसटी, आदिवासी और ओबीसी के आरक्षण पर डाका डालने पर है। कांग्रेस को गुस्सा इसलिए है, क्योंकि आदिवासी, दलित, गरीब और ओबीसी बीजेपी का समर्थन करते हैं। कांग्रेस आपके आरक्षण पर डाका डालकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। ये धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।’ उन्होंने कहा- ‘संविधान को कोई हाथ नहीं लगा सकता है।कोई दलितों, ओबीसी व आदिवासियों का आरक्षण नहीं छीन सकता।’

  • Related Posts

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    बंगाल में बीजेपी की आंधी, 170 से अधिक सीटों पर आगे, 15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है.…

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर “माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है” रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जबलपुर के वरगी डेम में हुए क्रूज हादसे की यह तस्वीर दिल को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    You cannot copy content of this page