*भाजपा ने 23 राज्यों में लोकसभा चुनावों के प्रभारी, सहप्रभारी नियुक्त किये*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने देश के 23 राज्यों के लिए आगामी लाेकसभा चुनावों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने आज यहां एक विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 23 राज्यों के लिए 30 नेताओं को प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने अंडमान निकाेबार द्वीप समूह के प्रभारी वाई सत्या कुमार, अरुणाचल प्रदेश के लिए प्रभारी अशोक सिंघल, बिहार के लिए प्रभारी विनोद तावड़े एवं सह प्रभारी दीपक प्रकाश, चंडीगढ़ के प्रभारी विजयभाई रूपाणी, दमन एवं दीव के लिए प्रभारी पुरनेश मोदी एवं सहप्रभारी दुष्यंत पटेल, गोवा के प्रभारी आशीष सूद तथा हरियाणा के प्रभारी बिप्लव कुमार देव एवं सहप्रभारी सुरेन्द्र नागर को बनाया है। हिमाचल प्रदेश के लिए प्रभारी श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन, जम्मू कश्मीर के लिए प्रभारी तरुण चुघ एवं सह प्रभारी आशीष सूद, झारखंड के प्रभारी डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, कर्नाटक के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, केरल के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, लद्दाख के प्रभारी तरुण चुघ, लक्षद्वीप के प्रभारी अरविंद मेनन, मध्य प्रदेश के प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं सह प्रभारी सतीश उपाध्याय तथा ओडिशा के प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर एवं सह प्रभारी सुश्री लता उसेंडी को बनाया गया है। पुड्डुचेरी के लिए प्रभारी निर्मल कुमार सुराणा, पंजाब के प्रभारी विजयभाई रूपाणी एवं सह प्रभारी डॉ. नरिंदर सिंह, सिक्किम के प्रभारी डॉ. दिलीप जायसवाल, तमिलनाडु के प्रभारी अरविंद मेनन एवं सह प्रभारी सुधाकर रेड्डी, उत्तर प्रदेश के प्रभारी वैजयंत पांडा, उत्तराखंड के प्रभारी डॉ. दुष्यंत गौतम तथा पश्चिम बंगाल के प्रभारी मंगल पाण्डेय और सहप्रभारी अमित मालवीय एवं सुश्री आशा लाकड़ा को नियुक्ति किया गया है।

  • Related Posts

    *जबलपुर क्रूज हादसा: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बेटी के सिर पर हाथ रखकर किया सांत्वना*

    भोपाल/जबलपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एक तरफ बेटे-बेटियां आंसू नहीं रोक सके, तो दूसरी तरफ मध्यप्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी भावुक हो गए। माहौल इतना गमगीन था कि बस…

    *लापता लोगों की तलाश जारी: सेना, NDRF और SDRF ने मिलाया प्रयास*

    जबलपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) बरगी डैम में गुरुवार को हुए हादसे के बाद लापता चार लोगों की तलाश के लिए शनिवार सुबह सात बजे से सर्च आपरेशन फिर से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page