Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *डी,एफ,ओ शशि कुमार के निर्देशन पर वनो मे आग लगने की प्रकरण हुए कम,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*डी,एफ,ओ शशि कुमार के निर्देशन पर वनो मे आग लगने की प्रकरण हुए कम,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

वन मंडल कवर्धा अंतर्गत क्षेत्रों में कर रहे आग पर नियंत्रण

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,वर्तमान में जिले के तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इस तपती भीषण गर्मी में कवर्धा वनमंडल अंतर्गत क्षेत्रों में क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा निरंतर अग्नि प्रकरणों पर कार्यवाही की जा रही है तथा समय पर आग पर नियंत्रण किया जा रहा है।

वनमंडलाधिकारी शशि कुमार ने बताया कि विगत 01 मई से लगातार कवर्धा वनमंडल के वन परिक्षेत्र कवर्धा, स.लोहारा, खारा, पंडरिया पूर्व, पंडरिया पश्चिम, भोरमदेव अभ्यारण्य कवर्धा एवं चिल्फी में लगभग 20 अग्नि प्रकरण प्रकाश मेें आये है जिस पर क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा तत्परतापूर्वक नियंत्रण किया गया एवं पूर्णतः आग बुझाने की कार्यवाही की गयी है। भारतीय वन सर्वेक्षण (Forest Survey of India) FSI के माध्यम से प्राप्त अग्नि दुर्घटनाओं का त्वरित निराकरण कर ऑनलाईन रिपोर्ट प्रेेषित करने के साथ फीड बैक दिया जा रहा है।
अवगत हो कि पूर्व में 01 मई से 08 मई तक विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान के तहत् क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारियों को आग पर नियंत्रण करने के निर्देश दिये गये तथा वनमंडलाधिकारी के द्वारा आमजन से अग्नि सुरक्षा को लेकर अपील भी किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page