Home / राजधानी / *रायपुर में वोट डालने वालों के लिए आफरों की बौछार*

*रायपुर में वोट डालने वालों के लिए आफरों की बौछार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकतंत्र के तीसरे चरण का मतदान मंगलवार को जारी है और पूरा बाजार भी लोकतंत्र के इस महाकुंभ को उत्साह पूर्वक मना रहा है। व्यापारिक संगठनों द्वारा मतदाताओं के लिए 7 से 12 मई तक आकर्षक आफर निकाले गए है। इसके तहत होटल में खाने के बिल पर 30 प्रतिशत तो रूम बुकिंग पर भी 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। वहीं विभिन्न अस्पताल प्रबंधन द्वारा भी उपचार में 25 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। व्यापारिक संगठनों का कहना है कि ये आफर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे है और 7 मई को हम सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। होटल व अस्पताल प्रबंधन के साथ ही कपड़ा संस्थानों द्वारा भी मतदाताओं द्वारा हाथ की स्याही दिखाने पर उन्हें खरीदारी पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। फर्नीचर की खरीदारी पर 10 प्रतिशत तथा जूते-चप्पल की खरीदी पर भी 15 प्रतिशत छूट दी जा रही है। पूरे बाजार में मतदान वाले दिन यानि 7 मई से लेकर 12 मई तक इस प्रकार के आफर दिए जा रहे है। आटोमोबाइल संस्थानों द्वारा मतदाताओं के द्वारा हाथ की स्याही दिखाने पर सर्विस फ्री दी जा रही है। साथ ही कुछ संस्थानों में तो हेलमेट फ्री का तोहफा दिया जा रहा है। सराफा बाजार में भी मतदाताओं को आकर्षक उपहार दिए जा रहे है। इसके तहत आभूषणों की बनाई में 15 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। साथ ही कुछ संस्थानों में तो पायल की खरीदी पर बिछिया फ्री देने की पेशकश है। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत पहले मतदान फिर दुकान का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही चेंबर ने अपने सभी व्यापारिक संगठनों से कहा है कि वे मतदाताओं को आकर्षक आफर दे,ताकि वे ज्यादा सेज्यादा मतदान करने जाएं। इसके साथ ही व्यापारिक संगठनों से यह भी कहा है कि वे अपनी दुकान दोपहर एक बजे के बाद ही खोले और पहले मतदान करें।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page