*राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव*

नयी दिल्ली । (सियासत दर्पण न्यूज़) निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव कराने की घोषणा की है। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 15 राज्यों से राज्यसभा के 56 सदस्यों का कार्यकाल आगामी अप्रैल में समाप्त हो रहा है। आयोग ने इन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की सोमवार को घोषणा कर दी। चुनाव के लिए अधिसूचना 8 फरवरी को की जायेगी। नामांकन 15 फरवरी तक दायर किये जा सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को की जायेगी और नाम वापस लेने का अंतिम दिन 20 फरवरी को होगा। आयोग के अनुसार मतदान 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतों की गिनती 27 फरवरी को ही शाम पांच बजे की जायेगी। समूची चुनाव प्रक्रिया 29 फरवरी तक संपन्न होगी। आयोग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की 10, बिहार और महाराष्ट्र की 6-6 , पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश की 5-5, गुजरात और कर्नाटक की 4-4, आन्ध्र प्रदेश,राजस्थान, तेलंगाना और ओडिशा की 3-3, छत्तीसगढ, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की एक-एक सीट के लिए चुनाव होगा।

  • Related Posts

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़) (Assembly Election Result 2026)पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में तस्वीर साफ होती दिख रही है। राज्य की 293 सीटों…

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    नयी दिल्ली। (सियासत दर्पण न्यूज़) पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ भारतीय जनता पार्टी बंगाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    *बंगाल: ममता बनर्जी के घर के बाहर ‘जय श्री राम’ के नारे, TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प*

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    *रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर,असम में राजग तो केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत*

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    *छत्तीसगढ़ में 350 से अधिक शिक्षकों के बड़े तबादले*

    *महिला कांग्रेस को मई अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष*

    *महिला कांग्रेस को मई अंत तक मिल सकता है नया अध्यक्ष*

    *होटल बेबीलॉन और क्वींस-क्लब पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप*

    *होटल बेबीलॉन और क्वींस-क्लब पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप*

    *रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर*

    *रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर*

    You cannot copy content of this page