*पागल कुत्ते का आतंक, एक दिन में 19 लोगों को काटा*

लवन।(सियासत दर्पण न्यूज़) नगर पंचायत लवन में मुख्य मार्ग के आसपास एक पागल हो चूके कत्ते ने सोमवार को आतंक मचा दिया। उसने एक ही दिन में 19 लोगों को खाट खाया। उसने एक-एक कर करीब 8-10 लोगों को लवन बस स्टैण्ड व मुख्य सड़क मार्ग पर हमला किया। आ जा रहे लोगों को जहां मिला वहां काट लिया। केवल कुछ ही घण्टो में उस पागल कुत्ते ने दर्जनों लोगों को अपना निशाना बना लिया। उसके आतंक से परेशान लवन के लोगों ने उससे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन शांम तक उसे पकड़ नही पाये। पागल कुत्ते के आतंक से लवन नगर में पूरी तरह से हडकंप मच गया है। वह कुत्ता चुपचाप आकर लोगों को झपट पड़ता है। पागल कुत्ता एक-एक करके लवन नगर में 19 लोगों को काट लिया। कुत्ते के काटने के बाद सभी ने एंटी रैबीज लगवाने अस्पताल पहुंचने लगे। सामान्य काटने वाले 03 लोगों का इलाज लवन अस्पताल में हुआ। जबकि 14 अन्य लोगों को उचित ईलाज के लिए बलौदाबाजार जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत लवन में सोमवार की सुबह 10 बजे से ही एक पागल कुत्ते की आतंक मचाने का सिलसिला शुरू हो गया था। उस पागल कुत्ते ने एक-एक करके लवन में ही 19 अलग-अलग लोगों को अपना निशाना बनाया। जिसमें 07 बच्चे व महिला पुरुष में 12 बच्चे व बुजुर्ग शामिल है। इनमें से 03 लोगों को लवन में ही एंटी रैबिज का डोज लगाया गया। बाकि 14 अन्य बच्चे व बुजूर्ग जिनको पागल कुत्तें ने ज्यादा काटा है उसे उचित और बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल बलौदाबाजार भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कई लोगों को पागल कुत्ते ने बुरी तरह से काटा है। एक व्यक्ति का अंगुठा ही काटकर निकाल दिया है। फिलहाल सभी का बलौदाबाजार में इलाज चल रहा है। जानकारों के अनुसार कुत्ते काटने की घटनाओं के पीछे मांस की लत माना जा रहा है। पहले इतने अधिक संख्या में कुत्ते अक्रामक नहीं होते थे। जगह-जगह पर खुलने वाले मुर्गा, मीट, मछली की दुकानों से गंदा मांस खुली जगह पर फेंक दिया जाता है। इससे खाकर कुत्ते में मांस खाने की लत लगती जा रही है। इसके अतिरिक्त इन दिनों पोल्ट्री फार्म की संख्या भी अधिक हो गई है। पोल्ट्री फार्म में प्रतिदिन मरने वाले मुर्गाे को खुले में फेंक दिया जाता है। इसके खाने से भी कुत्ते अक्रामक हो रहे है। एक पागल कुत्ते ने लवन में 19 लोगों को काटा है, जिनमें से 3 लोगों को लवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ही एंटी रैबीज का डोज दिया गया। शेष 14 लोगों को ज्यादा काट देने की वजह से उचित ईलाज के लिए बलौदाबाजार भेजा गया।

  • Related Posts

    *कांकेर में IED निष्क्रिय करते समय धमाका, तीन DRG जवान शहीद*

    कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के तीनकर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान…

    *बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

    जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page