*तेलीबांधा होटल में ठहरी महिलाओं के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया*

रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में ठहरी उज्बेकिस्तान की दो महिलाओं के दस्तावेज संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों महिलाओं को रायपुर केंद्रीय जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया है। पुलिस उनके पासपोर्ट और वीजा से संबंधित दस्तावेजों की वैधता की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को तेलीबांधा क्षेत्र स्थित होटल एरिना बुटिक में उज्बेकिस्तान निवासी दीनोरा सायफुल्लोनेवा और सारा नाम की दो महिलाएं ठहरी थीं। होटल प्रबंधन ने विदेशी मेहमानों के ठहरने की जानकारी नियमानुसार पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू की।

जांच के दौरान दीनोरा सायफुल्लोनेवा ने अपना पासपोर्ट और ई-वीजा से संबंधित दस्तावेज पुलिस को प्रस्तुत किए। हालांकि दस्तावेजों की वैधता और उसमें दर्ज विवरण को लेकर पुलिस को संदेह हुआ। वहीं दूसरी महिला सारा ने पुलिस को बताया कि उसका पासपोर्ट और वीजा गुम हो गया है।

हालांकि उसने इस संबंध में किसी भी थाने या संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज नहीं कराई थी, जिससे पुलिस का संदेह और बढ़ गया।

दस्तावेजों के संबंध में स्पष्ट और संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें रायपुर केंद्रीय जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा गया, ताकि दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पुलिस ने दोनों महिलाओं को वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए समय दिया था, लेकिन 10 मार्च तक भी वे अपने दस्तावेजों की वैधता साबित नहीं कर सकीं। इसके बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच जारी है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी जानकारी ली जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में 10 मई को होने वाले पहले IPL मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच चुकी है। हालांकि टीम के कप्तान हार्दिक…

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट ने 3 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 5-5 साल के कठोर कारावास और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    *टीम मुंबई इंडियन्स बिना कप्तान हार्दिक के मैदान में उतरी*

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    *गांजा तस्करों को कठोर सजा, कोर्ट ने सुनाई पांच-पांच साल की सजा*

    *छत्तीसगढ़ प्रशासन में फेरबदल, 43 IAS अफसरों के नए पोस्टिंग आदेश*

    *छत्तीसगढ़ प्रशासन में फेरबदल, 43 IAS अफसरों के नए पोस्टिंग आदेश*

    *आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत*

    *आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ के लोगों को सतर्क रहने की हिदायत*

    *नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

    *नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं, रायपुर कलेक्ट्रेट की पार्किंग में अवैध वसूली बरामद*

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    You cannot copy content of this page