*भाजपा कार्यकर्ता निराश, कांग्रेस मध्यप्रदेश में डबल डिजिट में लोकसभा की सीटें जीतेगी : पटवारी*

भोपाल ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा धूमिल होता जा रहा है, पार्टी का कार्यकर्ता हर चरण के चुनाव के बाद निराश है और कांग्रेस निश्चित ही राज्य में ‘डबल डिजिट’ में लोकसभा की सीटें हासिल करने वाली है। श्री पटवारी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रांगण में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान कहा कि चार चरणों के चुनाव पूरे हो चुके हैं और भाजपा का ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा धूमिल होता जा रहा है। प्रदेश में भाजपा का 29 में से 29 का नारा भी फलीभूत होता नजर नहीं आ रहा। हर बूथ पर पार्टी का 370 वोट बढ़ाने का फार्मूला फेल हो गया और हर चरण में वोट प्रतिशत कम हुआ है, इससे भाजपा का कार्यकर्ता निराश है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव के परिणाम आश्चर्यचकित करने वाले होंगे एवं कांग्रेस पार्टी प्रदेश में डबल डिजिट में लोकसभा की सीटें जीतेगी। चुनाव के बाद अब पार्टी संगठन एवं विचारधारा पर काम करेगी। श्री पटवारी ने कहा कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के सभी नेता जनता को गुमराह करने वाले बयान दे रहे है। भाजपा सरकार के 10 साल केंद्र में, 20 साल मध्यप्रदेश में एवं आजादी के 75 साल होने के बाद इस देश में नरेटिव आखिर क्या बना है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लेकर धर्म के आधार पर आरक्षण का झूठ बोला गया। कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। श्री पटवारी ने कहा कि लगातार कांग्रेस के न्याय पत्र की आलोचना करते-करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं के वचन पत्र के एक भी वचन का जिक्र करना भूल गए इसका असर उनके नीचे के बूथ के कार्यकर्ता तक पर हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर प्रदेश के आदिवासियों का अपमान करने का भी आरोप लगाया।

  • Related Posts

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    बंगाल में बीजेपी की आंधी, 170 से अधिक सीटों पर आगे, 15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है.…

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर “माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है” रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,जबलपुर के वरगी डेम में हुए क्रूज हादसे की यह तस्वीर दिल को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *15 साल बाद TMC के हार के संकेत पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है “रुझान” भाजपा आगे,*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    You cannot copy content of this page