*हथकरघा व सिलाई-कढ़ाई से महिलाओं को मिल रहा रोजगार*

धमतरी। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के धमतरी के अछोटा में प्रदेश का पहला फ्री वाईफाई रीपा सेंटर खुला, जो कांग्रेस की सरकार जाने के बाद भी संरक्षित व सुरक्षित है। ग्राम पंचायत इसका संचालन कर रही है। यहां ग्रामीणों व लोगों को 24 घंटे फ्री वाईफाई से निश्शुल्क इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध हो रही है। वहीं यहां संचालित गढ़कलेवा से ग्रामीण को रोजगार, हथकरघा व सिलाई-कढ़ाई से 25 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। जिले में कुल आठ रीपा सेंटर है, जो संचालित है। धमतरी ब्लाक के ग्राम पंचायत अछोटा व भटगांव में रीपा सेंटर संचालित है, जहां रोजगार दिलाने के लिए कई गतिविधियां संचालित है। शहर से लगे प्रदेश का पहला फ्री वाईफाई रीपा सेंटर अछोटा में 16 मई को यहां संचालित सिलाई-कढ़ाई सेंटर में महिलाएं व युवतियां स्कूल यूनिफार्म की सिलाई कर रही थी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें इस कार्य से उन्हें हर रोज 150 से 200 रुपये तक रोजी मिल जाता है। वहीं हथकरघा सेंटर में महिलाएं कपड़ा बुन रही थी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें भी हर रोज 150 से 200 रुपये तक रोजी मिल जाता है। यहां हर रोज काम मिलता है। अछोटा सरपंच अरूण कुमार देवांगन व यहां कार्यरत टेक्नीकल कर्मचारी गजेन्द्र देवांगन ने बताया कि ग्राम पंचायत इसका संचालन कर रही है। वहीं रीपा सेंटर में च्वाइस सेंटर संचालित है, जहां कम्प्यूटर से संबंधित कार्य होते हैं। यहां युवक को रोजगार मिल रहा है। वहीं यहां गढ़कलेवा संचालित है, जहां एक परिवार को रोजगार मिल रहा है। रीपा सेंटर को ग्राम पंचायत पहले की तरह बेहतर ढंग से संचालित कर रही है। यहां हर रोज 25 से 30 महिलाओं को रोजगार मिलता है। उल्लेखनीय है कि भटगांव रीपा सेंटर में भी समूह की महिलाओं द्वारा केंटिन संचालित है, जहां रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा यहां समूह की महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए कई अन्य गतिविधियां हो रही है। जिला पंचायत कार्यालय धमतरी से मिली जानकारी के अनुसार जिले में आठ रीपा सेंटर संचालित है, जिसमें धमतरी ब्लाक में दो अछोटा व भटगांव है। कुरूद में दो हंचलपुर व गातापार है। मगरलोड में भेंड्री व ग्राम पंचायत खिसोरा में संचालित है। इसी तरह नगरी के ग्राम पंचायत सांकरा व गट्टासिल्ली में रीपा सेंटर है। इन सेंटरों में रोजगारमूलक कार्य चल रहा है। ग्राम पंचायतों के माध्यम से इसका संचालन किया जा रहा है।

  • Related Posts

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) नेशनल हाईवे पर स्कूटी सवार युवक-युवती का खतरनाक स्टंट और सरेराह इश्क लड़ाने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो…

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शहर से 1100 किलोमीटर दूर मेरठ से दो चोर बाइक से निकले और यहां पहुंचे। यहां एक अपार्टमेंट के दो फ्लैट में चोरी की और दूसरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *नेशनल हाईवे पर स्कूटी स्टंट और अश्लील हरकत, लोगों में गुस्सा*

    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *1100 किमी दूर मेरठ से आकर बिलासपुर में चोरी*

    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 3 views
    *केबिनेट बैठक 29 अप्रैल को*

    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 1 views
    *करेन्सी टावर, रायपुर में लिफ्ट अवरोध की घटना पर त्वरित जाँच*

    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    • By SIYASAT
    • April 28, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में 10 और 13 मई को आईपीएल मैच*

    You cannot copy content of this page