Home / National / *शेयर बाजार में तेजी बरकरार*

*शेयर बाजार में तेजी बरकरार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंबई । (सियासत दर्पण न्यूज़) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भी तेजी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 253.31 अंक उछलकर 73,917.03 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 62.25 अंक की बढ़त के साथ 22,466.10 अंक पर बंद हुआ। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई का मिडकैप 1.18 प्रतिशत की छलांग लगाकर 42,841.10 अंक और स्मॉलकैप 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 47,591.67 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3939 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2403 में लिवाली जबकि 1410 में बिकवाली हुई वहीं 126 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 27 कंपनियां रहे जबकि शेष 23 लाल निशान पर रही। बीएसई में आईटी और टेक समूह की 0.74 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 18 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 1.53, सीडी 1.55, ऊर्जा 0.86, इंडस्ट्रियल्स 1.26, यूटिलिटीज 0.57, ऑटो 1.80, कैपिटल गुड्स 0.78, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.41, धातु 1.50, तेल एवं गैस 1.19, पावर 0.71, रियल्टी 1.68 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.03 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.39, जर्मनी का डैक्स 0.38 और जापान का निक्केई 0.34 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.91 और चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.01 प्रतिशत की बढ़त रही। शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 48 अंक बढ़कर 73,711.31 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद 73,459.80 अंक के निचले स्तर तक गिर गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर बाद यह 74,070.84 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 73,663.72 अंक के मुकाबले 0.34 प्रतिशत चए़कर 73,917.03 अंक हो गया। इसी तरह निफ्टी 11 अंक उठकर 22,415.25 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,345.65 अंक के निचले जबकि 22,502.15 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,403.85 अंक की तुलना में 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,466.10 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 5.97, जेएसडब्ल्यू स्टील 2.36, अल्ट्रासिमको 1.85, कोटक बैंक 1.50, आईटीसी 1.24, एनटीपीसी 1.11, मारुति 1.01, टाटा मोटर्स 1.00, टाटा स्टील 0.81, रिलायंस 0.73, एसबीआई 0.73, टाइटन 0.65, इंडसइंड बैंक 0.44, एचडीएफसी बैंक 0.33, एक्सिस बैंक 0.29 और पावरग्रिड 0.26 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, टीसीएस 1.70, एचसीएल टेक 1.11, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.00, नेस्ले इंडिया 0.85, बजाज फिनसर्व 0.73, विप्रो 0.71, इंफोसिस 0.61, सन फार्मा 0.41, टेक महिंद्रा 0.29, बजाज फाइनेंस 0.24, एलटी 0.21, एशियन पेंट 0.16, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 और भारती एयरटेल ने 0.06 प्रतिशत का नुकसान उठाया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page