*अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस छोड़ गए : डॉ, मोहन यादव*

मुंबई, भोपाल ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि ‘शहजादे’ को अपना इतिहास ही मालूम नहीं है। डॉ यादव ने मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि उन्हें इस बात को कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अंग्रेज चले गए, लेकिन कांग्रेस छोड़ गए। कांग्रेस केवल आरोप लगाना जानती है। कांग्रेस का मूलतः जन्म ही अंग्रेजों द्वारा हुआ है। आज भी वह ‘फूट डालो राज करो’ की नीति के अंतर्गत अपनी सारी व्यवस्थाओं का संचालन करते हैं। वो भूल जाते हैं कि सरकार में रहते हुए उनकी सरकार द्वारा क्या हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से जैसे वो हैं, वैसे ही उनके साथ वाले हैं। ऐसे कई लोगों को जोड़कर वे ‘घमंडिया’ गठबंधन बनाकर देश में सरकार बनाने का सपना देख रहे हैं। वह बातें भी ऐसी ऐसी कर रहे हैं, जैसे लगता है जनता उनकी बातों को नहीं जानती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कल ‘शहजादे’ ने अमेठी में एक भाषण दिया और उस भाषण में बोला कि वे अपने पापा के साथ 42 साल पहले यहां आए तो देखा कि यहां सड़क नहीं थी, कोई भी विकास का काम नहीं हुआ था। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि 42 साल पहले आप आए तो ये भूल गए कि आपके दादा जी भी वहीं सांसद रहे, तो आप गलती किसकी बता रहे हो? स्वर्गीय फिरोज गांधी वहां से चुनाव लड़े थे, वे स्वर्गीय इंदिरा गांधी के कुछ लगते हैं कि नहीं। पूरा गांधी खानदान वहीं से चुनाव लड़ता रहा, लेकिन खुद को इतिहास नहीं मालूम। डॉ यादव ने कहा कि अब ये कहते हैं संविधान खतरे में है। संविधान में सर्वाधिक संशोधन कांग्रेस की सरकारों ने किए।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page