*युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लिव इन में रहने से इन्कार करने पर युवक ने अपनी प्रेमिका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। हत्या की सूचना पर पहुंची कोटा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि अमाली निवासी गुलशन यादव (24) गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी करता था। उसका गांव में ही रहने वाली युवती अंजू यादव (22) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिवार शादी के खिलाफ थे। शादी नहीं हो पाने के कारण दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। दो महीने पहले वे गांव में ही एक मकान में अलग रहने लगे। इस बीच दोनों की शादी नहीं हो पाई थी। इधर युवती बिना शादी के दूसरे मकान में नहीं रहना चाहती थी। वह गुलशन पर शादी कर अपने घर में रहने की बात कह रही थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था। इसी बात को लेकर रविवार की सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद दोनों शांत हो गए थे। दोपहर को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहस होने लगी। बार-बार विवाद से गुस्साए युवक ने घर में रखे कुल्हाड़ी से अंजू के गले में कई बार हमला किया। इससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद युवक ने ही गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। गांव के लोगों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। सोमवार को शव का पीएम कराया जाएगा। इधर पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है। उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page