*राजस्थान में स्थित गोरमघाट का सुंदर नजारा,सियासत दर्पण न्यूज़ रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

राजस्थान, सियासत दर्पण न्यूज़,राजस्थान में स्थित गोरमघाट का सुंदर नजारा यूं तो राजस्थान राजा – रजवाड़ों और अपने शाही अंदाज के लिए मशहूर है, जहाँ हर दिन, हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, लेकिन मारवाड़ और मेवाड़ के बीच अरावली की वादियों में बसा गोरमघाट हूबहू कश्मीर जैसा है, यही कारण है कि इसे राजस्थान का कश्मीर भी कहा जाता है।

गोरम घाट तक जाने वाली ट्रेन अंग्रेजों के जमाने की बनी मीटर गेज लाइन से होकर गुजरती है, ट्रेन में बैठकर आप ट्रेन के दोनों ओर आसानी से देख सकते हैं, क्योंकि घुमावदार रेलवे ट्रेक पर ट्रेन का आकार U का शेप ले लेता है, प्राकृतिक खूबसूरती के बीच से ट्रेन का गुजरना इस जगह और यात्रा को और भी खास बना देता है।

राजस्थान का कश्मीर गोरम घाट प्राकृतिक रुप से बेहद खूबसूरत है, खूबसूरत जंगल, झरने और पहाड़ आपके एक-एक पल को रोमांच से भर देंगे,प्रकृति प्रेमी और फोटोग्राफरों के लिए यह जगह अद्भुत है, यहां से 500 मीटर दूरी पर 50 फीट चौड़ा एक झरना है, जिसका नाम जोगमंडी झरना है।

यहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं, गोरम घाट रेलवे स्टेशन का ट्रैक पीछे से गोरखनाथ मंदिर तक जाता है, यह ट्रैक पुराने फुलाद के प्राचीन गांव के पास बागोर की नाल ब्रिज तक जाती है, यहां आने के बाद ऊंची पहाड़ियां, बादलों का डेरा और ऊंचे झरने आपका दिल जीत लेंगे और हर लम्हें को यादगार बना देंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page