Home / National / *जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है इंडिया गठबंधन: योगी*

*जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहता है इंडिया गठबंधन: योगी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बलरामपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन जाति और धर्म के नाम पर देश बांटकर गरीब जनता को लूटने की साजिश कर रहा है। बलरामपुर की गैसड़ी विधानसभा के श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुये श्री योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस गठबंधन के लोग राम विरोधी, देश विरोधी और गरीब विरोधी हैं। यह अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ी जाति के लोगों के हक पर सेंधमारी का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा जो षड्यंत्र होने जा रहा है, उसके प्रति हम सभी को आगाह रहने की जरूरत है। यह देश हमारा है, हमे ही देश के विकास के लिये फैसला लेना होगा। उन्हाेंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता जनार्दन की सेवा कर रही है। हम भेदभाव नहीं करते हैं बल्कि सबका साथ, सबका विकास के भाव के साथ काम कर रहे हैं। वहीं इंडी गठबंधन देश की जनता को जाति और धर्म में बांटकर देश को लूटना चाहती है, जिसे हम होने नहीं देंगे। जनता भी इनके मंसूबों को जान गयी है इसलिए वह एक स्वर में कह रही है एक बार फिर मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार। जनता इनको जवाब दे रही है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश नये भारत का दर्शन कर रहा है। योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस गठबंधन सत्ता हासिल करने के लिए तरह-तरह का गुल खिला रहा है। इनके कारनामे जनता से छिपे नहीं हैं। यह देश से गरीबी हटाने के लिए हमारे पूर्वजों की संपत्ति का सर्वे कराने की बात कह रहे हैं। ऐसे में इनसे हमें सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह देश से गरीबी तो नहीं हटाएंगे बल्कि संपत्ति का सर्वे कराकर विरासत टैक्स जरूर लगाएंगे। इनका यह विरासत टैक्स औरंगजेब का जजिया कर है। उन्होने कहा कि गठबंधन ने यह कर हिंदुओं के धर्मांतरण करने के लिए लगाया था। इसे हम कतई स्वीकार नहीं कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी संपत्ति को बांग्लादेश, पाकिस्तान समेत अन्य देशों से आए मुसलमान घुसपैठियों को बांटने का काम करेंगे, लेकिन भारतीय जनता पार्टी उनके मंसूबों को पूरा नहीं होने देगी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस गयी है। इस दौरान उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी साकेत मिश्रा और गैसड़ी विधानसभा के उपचुनाव के प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू के पक्ष में वोट की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में जो परिवर्तन नजर आ रहा है, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिश्रम, उनके विजन और मिशन का परिणाम है। दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। बीजेपी गरीब कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। हमने गरीबों को फ्री आवास देने के साथ थारू जनजाति के लोगों को फ्री आवास की सुविधा दी है। इसके साथ थारू संस्कृति को पुनर्जीवित करने के लिए म्यूजियम का निर्माण किया गया है। उन्होने कहा कि पहले बलरामपुर में सड़कों पर चलना दूभर था। इसके अलावा लोगों को पीने का पानी भी नहीं नसीब होता था। वहीं आज 24 घंटे बिजली की सप्लाई हो रही है। सभी को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए हर घर नल योजना चलाई जा रही है। पहले गोरखपुर से देवी पाटन मंदिर पहुंचने में 6 घंटे और गोंडा से 8 घंटे लगते थे। वहीं आज गोरखपुर से ढाई घंटे और गोंडा से 45 मिनट में सफर पूरा किया जा रहा है। यही मोदी सरकार की गारंटी है। बलरामपुर में विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य भी आगे बढ़ चुका है। अटल बिहारी वाजपेई के नाम पर विश्वविद्यालय का निर्माण हो रहा है। आज मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय और बड़े-बड़े संस्थानों का निर्माण जिले में हो रहा है। यहां के विकास कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी की सरकार में देश के सबसे पिछड़े जनपदों में बलरामपुर का नाम आता था, लेकिन आज देश के अग्रणी जनपदों में बलरामपुर का नाम लिया जाता है, जो भारतीय जनता पार्टी के विकास की गाथा को बया कर रहा है। योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री थे, उस दौरान उन्होंने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला अधिकार मुसलमान का है। वहीं हम कहते थे कि हमारा गरीब, दलित, थारू, कुर्मी और यादव कहां जाएगा, लेकिन इनको इससे कोई लेना देना नहीं था। इन्हे तो सिर्फ मुसलमान की चिंता थी। इस पर जनता ने इन्हे सत्ता से बेदखल कर दिया। एक बार फिर इन्हे जवाब देने का मौका आ गया है। ऐसे में जिन्होंने आपको विकास के लिए तरसाया था, उन्हे एक-एक वोट के लिये तरसाना है। साथ ही इन सब की जमानत जब्त करानी है। इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मंगल प्रसाद थारु, ब्लाक प्रमुख मनोज तिवारी, शक्ति सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, प्रिंस वर्मा, पूर्व सांसद द्​दन मिश्रा, नवीन विक्रम आदि उपस्थित थे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page