*प्रवास पर आएंगे केंद्रीय मंत्री*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ कर दी है। आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्री के अलावा राष्ट्रीय पदाधिकारियों का प्रवास होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा सभाओं को संबोधित करेंगे। प्रत्येक विधानसभा में शीर्ष नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों का दौरा होगा। केंद्रीय मंत्री या राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दो बड़ी बैठक भी करेंगे। इसमें पदाधिकारियों के अलावा जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल संगठन महामंत्री पवन साय,लोकसभा क्लस्टर प्रभारी अमर अग्रवाल व जिले के पदाधिकारियों के अलावा मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल की सक्रियता और पदाधिकारियों की बैठक से यह साफ समझ में आ रहा है कि संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों और रणनीतिकारों ने चुनावी तैयारी प्रारंभ कर दी है। बैठक के जरिए पदाधिकारियों को चुनावी मोड में लाने के अलावा चुनाव के लिए सक्रिय करने की इनकी अपनी तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। बीते दिनों संभाग मुख्यालय बिलासपुर में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल ने प्रमुख नेताओं के अलावा पदाधिकारियों की बैठक ली थी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दी जाने वाली जिम्मेदारियों का गंभीरता के साथ निर्वहन करने की बात भी उन्होंने कही थी। उनका इशारा साफ था,राष्ट्रीय कार्यालय से कभी भी जिम्मेदारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी हो सकता है। लिहाजा चुनाव के लिए मानसिक रूप से तैयार रहना होगा। पदाधिकारियों व रणनीतकार बैठकों के जरिए पदाधिकारियों की सक्रियता बढ़ाने संगठनात्मक अभियान की शुरुआत कर दी है। लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीतिकारों की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस बार प्रमुख नेताओं को क्लस्टर प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बिलासपुर,कोरबा,जांजगीर व सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए पूर्व मंत्री व विधायक अमर अग्रवाल को क्लस्टर प्रभारी बनाया है। चार लोकसभा सीट को एक क्लस्टर में रखा गया है। चुनाव का संचालन,समन्वय व प्रबंधन की जिम्मेदारी अमर अग्रवाल निभाएंगे। पूरी रणनीति उनकी देखरेख में बनेगी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। यही कारण है कि क्लस्टर के अंतर्गत आने वाले लोकसभा क्षेत्र की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल,संगठन महामंत्री पवन साय के साथ लगातार शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने दीवारों पर नारे लिखने का काम शुरू कर दिया है। इसमें दो तरह के नारे लिखे जा रहे हैं। एक बार फिर मोदी सरकार व इस बार 400 पार। दो प्रभावी नारों के जरिए लोगों को लोकसभा चुनाव के साथ ही भाजपा से जोड़ने की योजना पर काम प्रारंभ किया गया है। संगठन स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारी प्रारंभ हो गई है। आने वाले दिनों में केंद्रीय मंत्री व संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों का दौरा होगा। विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यकर्ता सम्मेलन के अलावा बड़ी सभा को केंद्रीय मंत्री व शीर्ष पदाधिकारी संबोधित करेंगे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page