Home / बिलासपुर छत्तीसगढ़ / *कवि नारायण बरेठ की दो छत्तीसगढ़ी कविता का अनावरण,डॉ, शाजिया अली कीं रिपोर्ट*..

*कवि नारायण बरेठ की दो छत्तीसगढ़ी कविता का अनावरण,डॉ, शाजिया अली कीं रिपोर्ट*..

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बिलासपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,बिलासपुर कविता चौपाटी ने बीते दिनों अपने 5वें स्थापना दिवस पर 49वीं कड़ी का भी आयोजन किया। रिवर व्यू पर हुए इस कार्यक्रम में कवि नारायण बरेठ की दो छत्तीसगढ़ी कविता का अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्णिमा तिवारी रहीं। वहीं अध्यक्षता गंगाधर पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि केवल कृष्ण पाठक रहे। सतीश पाण्डेय जी ने नारायण बरेठ का जीवन परिचय बतलाया। स्थापना दिवस के अवसर पर राजेश सोनार, संतोष श्रीवास, बीआर जाधव, मुक्की यादव, डॉ. सुधाकर बीबे, राकेश पाण्डेय, अशरफी लाल सोनी, शैलेन्द्र गुप्ता, सतीश पाण्डे, एनके शुक्ला, राकेश खरे आदि ने प्रस्तुति दी। वहीं शहर के लोक गायक श्री हिलेंद्र सिंग ठाकुर को डॉक्ट्रेट की मानद उपाधि प्राप्त होने पर कविता चौपाटी से ने शाल एवं श्रीफल से उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर राजेन्द्र मौर्य, राघवेन्द्रधर दीवान, द्वारिका वैष्णव,  लाल सोनी आदि उपस्थित रहे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से बिलासपुर ज़िला ब्यूरो चीफ डॉ शाज़िया अली खान की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page