Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार*

*रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,छत्तीसगढ़ प्रदेश में 25 मई से नवतपा की शुरुआत हो चुकी है कूलर भी गरम हवा दे रहे है सुबह से रात तक उमस भरा माहौल है

राजधानी में नवतपा के सूरज ने अपना रौद्र रूप दिखाया इसके कारण लोग दिनभर भारी गर्मी से परेशान रहे.गर्मी इतनी अधिक थी कि कूलर, पंखों से भी राहत नहीं मिल रही है

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह से बादल छाए होने के कारण लोगों को भीषण धूप गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान भी जताया है।
मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में नौतपा का असर कम ही देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि, प्रदेश का तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। लू भी चल सकती है।

रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में अंधड़ चलने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में बीते दिनों जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी। प्रदेश में अचानक मौसम में बदलाव होगा और जमकर बारिश होगी।

मौसम विशेषज्ञ ने मानसून की स्थिति बताते हुए कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून मालदीव के कुछ भाग और कोमोरिन क्षेत्र, दक्षिण बंगाल की खाड़ी अण्डमान और निकोबार द्वीप, अण्डमान सागर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के कुछ भाग तक शुक्रवार को पहुंच गया. मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थिति बना हुआ है.

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page