*केरल से लौटी युवती से प्रेमी सहित छह आरोपितो ने किया सामूहिक दुष्कर्म*

जशपुरनगर:(सियासत दर्पण न्यूज़) केरल से वापस लौटी युवती से उसके प्रेमी सहित 6 लोगो ने सामूहिक दुष्कर्म किया घटना मे शामिल सभी 6 आरोपितो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपितो मे 3 बाल अपचारी भी शामिल है। मामला जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र का है। पुलिस से की गई शिकायत मे पीड़िता ने बताया कि जून 2022 मे वह काम की तलाश मे केरल गई थी। 25 मई को वह केरल से वापस लुडेग पहुंची थी और 26 मई को अपने प्रेमी आरोपित रसल कुजूर से मिलने के लिए लोरो दोफा पहुंची थी। पीड़िता के मुताबिक यहां आरोपित ने उसकी सहमति से पीड़िता से शारीरिक संबंध बनाया था. 27 मई की रात लगभग 7 बजे आरोपित रसल ने उसे मिलने के लिए गांव के डेम के पास बुलाया। पीड़िता के अनुसार आरोपित निशुल तिर्की और 2 नाबालिग उसे लेने के लिए आए थे. डेम के पास पीड़िता का प्रेमी रसल कुजूर और एक नाबालिग पहले से मौजूद थे। निशुल कुजूर और तीन नाबालिग आरोपितो ने मिलकर रसल कुजूर को डरा धमका कर डेम के पास से भगा दिया और चारो आरोपितो ने पीड़िता से मारपीट करते हुए उससे दुष्कर्म किया। घटना से बुरी तरह से डरी सहमी पीड़िता घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान चट्टान के पास आरोपित निशुल तिर्की और एक उसका बाल अपचारी साथी उसके पास पहुंचे और दोनों ने उससे दुष्कर्म किया। सहायता के लिए चिल्लाने पर पीड़िता का प्रेमी रसल कुजूर और उसका एक दोस्त रितेश कुजूर वहां पहुंचे। रितेश कुजूर ने भी पीड़िता से दुष्कर्म किया. रसल और रितेश के जाने के बाद एक बाल अपचारी ने घर छोड़ने के बहाने पीड़िता से एक बार फिर दुष्कर्म किया। किसी तरह सहेली के घर पहुंचकर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता का आरोप है कि इस सामूहिक दुष्कर्म के मामले मे उसका प्रेमी रसल कुजूर भी आरोपितो से मिला हुआ था। इसलिए घर पहुंचने के बाद ज़ब उसने सहायता के लिए रसल को फोन किया तो उसने काल रिसीव नहीं किया। पीड़िता की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एसपी शशिमोहन सिंह ने घटना मे शामिल आरोपितो को गिरफ्तार करने के लिए स्पेशल पुलिस टीम का गठन किया। एसटीएफ सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना में शामिल सभी आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में पीड़िता का प्रेमी रसल कुजूर (24), निशुल तिर्की (18), रितेश कुजूर (20) शामिल है। बाल अपचारियों को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है। सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 376,376 (डी),323,120 (बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म करने के बाद आरोपितों ने उसे ब्लैक मेल करने के इरादे उसे उसका अश्लील विडियों भी बनाया है। फिलहाल पुलिस आरोपितों के मोबाइल की जांच करने में जुटी हुई है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनिल टुटेजा की जमानत की सुनवाई में सशर्त मंजूरी दी*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आईएएस अनिल टुटेजा की अग्रिम जमानत याचिका को स्वीकार करते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके व इतनी ही राशि की…

    *तेंदूपत्ता तोड़ते समय ग्रामीणों पर जंगली सूअर का हमला, आठ घायल*

    राजनांदगांव।(सियासत दर्पण न्यूज़) छुरिया क्षेत्र के हालेकोसा गांव में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों पर एक जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *रायपुर,युनुस कुरैशी (पूर्व अध्यक्ष,मदरसा बोर्ड छ ग) जामा मस्जिद के मुतवल्ली चुनाव अधिकारी नियुक्त*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *फर्जी हस्ताक्षर से 1.5 करोड़ का घोटाला, छत्तीसगढ़ में सनसनी*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *किताबों से जुड़े नए नियम पर लोगों का विरोध तेज़*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *ऑनलाइन सट्टेबाजी पर रायपुर कमिश्नरेट की कार्रवाई*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,रेत के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर जब्त*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    *रायपुर,,स्वच्छता सर्वेक्षण का बुरा हाल ऐसा* *स्वच्छता दीदियों के वेतन के लिए नहीं मिला पैसा,,नेता प्रतिपक्ष*

    You cannot copy content of this page