Home / chhattisgarh / *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का माना आभार*

*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का माना आभार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) लोकसभा चुनाव से पहले विष्णुदेव साय सरकार ने महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना शुरू करने के फैसला पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में महतारी वंदन योजना को लेकर लिए गए फैसले का प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्वागत किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में महतारी वंदन योजना लागू होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं कैबिनेट को साधुवाद देते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा पूरा करते हुए महतारी वंदन योजना को लागू करते हुए बुधवार के हुए कैबिनेट की बैठक में अहम फैसला लेते हुए प्रदेश में इसे लागू किया है। महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश के विवाहित महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह यानी सालाना 12000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी। शासन की महत्ती योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के निवासी विवाहित महिला जिनकी उम्र 1 जनवरी 2024 को 21 वर्ष से अधिक हो जाएगी उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा, विवाहित महिला के अलावा विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र किया गया है। किरण देव ने कहा, हमारी सरकार ने प्रदेश की जनमानस से जो वादा किया था, उसे पूरा करने के लिए दृढ़संकल्पित है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा मोदी गारंटी के कार्यों को लगातार पूरा करते हुए प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page