Home / Crime / *तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

*तीन करोड़ 80 लाख के नकली नोट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

महासमुंद। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी बरामद की है। खबरों के अनुसार पुलिस ने तीन करोड़ 80 लाख नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने नकली नोट के साथ एक आरोपित को भी पकड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपित नकली नोटों को लेकर सरायपाली के रास्‍ते रायपुर जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपित को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, यह पूरा मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महासमुंद की सरायपाली पुलिस और साइबर सेल ने 3 करोड़ 80 लाख के 500- 500 के नकली नोट सहित 1 आरोपित गिरफ्तार किया है। आरोपित साड़ियों की आड़ में नकली नोटों को छुपाकर ले जा रहा था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page