*मई में तापमान फिर पहुंचा 46.4 डिग्री सेल्सियस सेहत पर पड़ रहा बुरा प्रभाव*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) आसमान से सूर्य की किरणें चमड़ी जला रही है। हीटवेव से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। नौतपा में यह दूसरी बार है जब गर्मी ने यू-टर्न लिया है।   भीषण गर्मी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया है। गर्म हवाओं के साथ हीटवेव और लू जैसी स्थिति है। दिन के साथ रात में भी उमस ने हलकान कर रखा है। इन दिनों घरों के बाहर निकलना इसलिए मुश्किल हो रहा है, क्योंकि बाहर तीव्र लू जैसी स्थिति बनी हुई है। गर्म हवाओं के कारण कूलर भी ठंडी हवा नहीं दे रहा। वहीं एसी फेल हो रहे हैं। दीवारें तप रही हैं। घरों में पानी की टंकी तक से 24 घंटे गर्म पानी आ रहा है। गर्मी इस साल एक के बाद एक नया रिकार्ड बना रही है। 28 मई को अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, उसके बाद मामूली गिरावट के साथ 29 मई को पारा 45.4 डिग्री सेल्सियस पर उतर गया। लेकिन गुरुवार को फिर गर्मी ने यू-टर्न लिया। वापस 46.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी को लेकर आलम यह था कि सूर्योदय के साथ लोगों के पसीने छूट रहे थे। सुबह मार्निंग वाक पर निकले लोग पसीने से भीग गए थे। दिन के साथ रात में भी गर्म हवाएं चल रही थी।

  • Related Posts

    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    कांग्रेस नेता ने ही चलवाई थी गोली, बिलासपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,, बिलासपुर के मस्तूरी में हुए गोलीकांड का पुलिस ने 24 घंटे में ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा…

    *बालोद में मर्डर की वारदात का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है.*

    बालोद,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जिले के गुरामी गांव में एक शख्स की लाश 28 अक्टूबर को बरामद की गई थी. कोटवार ने पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 2 views
    *बिलासपुर गोलीकांड का पुलिस ने किया 24 घंटे में खुलासा 07 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

    *बालोद में मर्डर की वारदात का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है.*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 4 views
    *बालोद में मर्डर की वारदात का खुलासा पुलिस ने 24 घंटे के अंदर कर दिया है.*

    *रायपुर,,पुरानी बस्ती में मिली युवती की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही दोनों एंगल से मामले की जांच*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 4 views
    *रायपुर,,पुरानी बस्ती में मिली युवती की लाश,हत्या या आत्महत्या,पुलिस कर रही दोनों एंगल से मामले की जांच*

    *रायपुर,,असम में हो रहे संगठन के कार्यों को लेकर स्पेशल आब्जर्वर विकास उपाध्याय असम पहुँचे*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 7 views
    *रायपुर,,असम में हो रहे संगठन के कार्यों को लेकर स्पेशल आब्जर्वर विकास उपाध्याय असम पहुँचे*

    *51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 5 views
    *51 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण*

    *रायपुर,,अमित बघेल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन के बाद रायपुर और सरगुजा में FIR*

    • By SIYASAT
    • October 29, 2025
    • 10 views
    *रायपुर,,अमित बघेल के बयान के खिलाफ प्रदर्शन के बाद रायपुर और सरगुजा में FIR*

    You cannot copy content of this page