Home / Sports / *सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराया*

*सुपर ओवर में नामीबिया ने ओमान को हराया*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

ब्रिजटाउन। (सियासत दर्पण न्यूज़) रुबेन ट्रंपलमन 21 रन पर चार विकेट और डेविड वीजा तीन विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के साथ यान फ्रारायलिंक (45) रनों की बेहतरीन पारी से नामीबिया ने ग्रुप बी में टी-20 विश्वकप केे तीसरे मैच में 109 रन पर टाई हुए मैच के सुपर ओवर में ओमान पर जीत दर्ज की है। रविवार रात यहां नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की टीम को नामीबिया के गेंदबाजों ने शानदार गेेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 19.4 ओवर में 109 रन पर सिमेट दिया। बल्लेबाजी करने उतरी ओमान की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 10 रन पर अपने तीन विकेट गवां दिये। उसके बाद जीशान मकसूद (22) और खालिद केल (34) रन ने पारी संभालने का प्रयास किया। अयान खान (15) और शकील अहमद (11) रन बनाकर आउट हुये। नामीबियाई गेंदबाजों के आगे ओमान का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक सका। छह बल्लेबाज दहाई आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। नामीबिया की ओर से रुबेन ट्रंपलमन ने चार विकेट लिये। डेविड वीजा को तीन विकेट मिले। एरार्ड इरास्मस ने दो और बर्नार्ड स्कोल्ट्ज ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page