Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर एफआईआर दर्ज,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर पर एफआईआर दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम ने की भौतिक सत्यापन, 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाई गई

धान उठाव और भौतिक सत्यापन में गड़बडी पाए जाने पर 69 धान खरीदी केन्द्र को नोटिस जारी

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के निर्देश पर खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर उप पंजीयक सहकारी सेवा संस्था ने कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही की है। कोदवागोड़ान के धान उपार्जन केन्द्र में भौतिक सत्यापन करने पर 4 हजार 160 क्विंटल धान कम पाई गई, जिसकी लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए आंकी गई। भौतिक सत्यापन के दौरान अनियमितता पाए जाने पर कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी के खिलाफ कुकदूर थाना में एफआईआर पंजीबद्ध किया गया है और आगे निलंबन, बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर श्री महोबे ने खाद विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और उप पंजीयक सहकारी सेवा संस्था की संयुक्त दल को जिले में संचालित सभी 108 धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण कर धान के उठाव, भौतिक सत्यापन एवं सुरक्षा का जांच किया गया। इसमें गड़बडी पाए जाने पर 69 धान खरीदी केन्द्र को नोटिस जारी किया गया है। जांच के दौरान जिस भी उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उप पंजीयक सहकारी सेवा संस्था श्री सतीष पाटले ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र में निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन और धान के उठाव का जांच किया गया। जांच में कोदवागोड़ान धान उपार्जन केन्द्र में अब तक 10 हजार 562 मी. टन धान की खरीदी की गई है। इसमें 10 हजार 97 मी. टन धान का उठाव किया गया है तथा शेष स्टॉक ऑनलाईन 465 मी. टन पाई गई। भौतिक रूप से जांच के दौरान सत्यापन में खराब मिट्टी धान 78 मी. टन, वजन सॉटेज 169 मी. टन कम पाया गया। भौतिक रूप से 168 मी. टन लागत अनुपलब्ध पाया गया। इस प्रकार कुल 416 मी. टन लागत 90 लाख 81 हजार 829 रूपए धान की अनियमितता पाई गई। भौतिक सत्यापन के रिपोर्ट के आधार पर उपार्जन केन्द्र प्रभारी चंद्रकुमार चंद्राकर के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराया गया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page