*टाइगर रिजर्व की सरिता को मिला पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) अचानकमार टाइगर रिजर्व की वनरक्षक सरिता पैकरा को पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है। 31 मई को महारानी अहिल्या देवी होलकर की जयंती के 300 वें वर्ष के उपलक्ष्य में रायपुर के मैट्स विश्वविद्यालय सभागार कक्ष में में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान दिया गया है। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि नारीशक्ति कार्य विभाग की ओर से आयोजित हरित संवाद कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण वीरांगना सम्मान 2024 के लिए अचानकमार टाइगर रिजर्व के डाग स्क्वाड दल में कार्यरत वनरक्षक सरिता पैकरा का चयन किया गया था। उनका चयन सखी फाउंडेशन ने प्रदेश स्तर पर किया। पर्यावरण संस्क्षण वीरांगना सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि कौशिल्या साय थीं। वहीं अध्यक्षता डा. अरुणा पटला, दुर्ग विश्वविद्यालय कुलपति ने की। हरित संवाद कार्यक्रम में पर्यावरण पूरक आदतों, पर्यावरण प्रहरियों के विचार विमर्श, प्रांत में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्प्रेरक कार्य क्षेत्र के लिए अचानकमार टाईगर रिजर्व की वनरक्षक सरिता पैकरा को सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page