*बस्तर में आठ, रायपुर में 11 जून को पहुंचेगा मानसून*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश वासियों के लिए राहत भरी खबर है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में मानसून निर्धारित समय से पांच दिन पहले पहुंच सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून इस वर्ष आठ जून तक बस्तर क्षेत्र में प्रवेश कर जाएगा। अभी दक्षिण पश्चिम मानसून तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उसके आगे बढ़ने की रफ्तार यथावत रही तो 11 जून को मानसून रायपुर पहुंच जाएगा और 15 जून तक पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो जाएगा। इधर, रविवार को मौसम का मिजाज बदला और प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हवा में ठंडकता आने से तपिश से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में थोड़ी और गिरावट आएगी। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले चार से पांच दिनों में मानसून दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किमी ऊंचाई तक फैला है। इसके प्रभाव से मंगलवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अंध़ड़ चलने के साथ बिजली भी गिर सकती है। तापमान गिरा और गर्मी से मिली थोड़ी राहतसप्ताह के पहले दिन सोमवार को रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में गिरावट आ गई।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page