*ओडिशा में भाजपा विस की 80 सीटों पर आगे, 24 साल बाद उलटफेर के आसार*

भुवनेश्वर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  ओडिशा विधानसभा के चुनाव की मतगणना के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 147 सीटों में से 80 सीटों पर बढ़त के साथ राज्य में उलटफेर करते हुए सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। मतगणना रुझानों के बारे में निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) को 49 और कांग्रेस पार्टी को 15 सीटों पर बढ़त मिली हुयी है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) का उम्मीदवार एक सीट पर आगे चल रहा है, जबकि दो सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है। राज्य के उत्तरी, उत्तर-पश्चिमी, मध्य और उत्तर-पूर्वी तटीय क्षत्रों में भाजपा मजबूत होकर उभरी है। पार्टी को आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे क्षेत्रों में भी बढ़त मिली है। पिछले 24 साल से राज्य में शासन का नेतृत्व कर रहे बीजद नेता एवं मुख्यमंत्री नवीन पटनायक कांताभांजी सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के लक्ष्णम बाग से 1441 मतों से आगे चल रहे हैं, जबकि हिंजिली सीट पर वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के शिशिर कुमार मिश्रा से 3643 वोट से आगे चल रहे हैं। राज्य में लोकसभा चुनाव की मतगणना में भी भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि एक सीट पर बीजद और एक सीट पर कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page