*बस्तर में खिला कमल, 55 हजार मत से जीते महेश*

जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए भाजपा के युवा व नये प्रत्याशी महेश कश्यप को 55 हजार से अधिक मत से जीताकर दिल्ली में लोकतंत्र के मंदिर में बस्तर का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया है। पिछले लाेकसभा चुनाव में बस्तर की सीट गंवा चुकी भाजपा ने दोबारा से यह सीट कांग्रेस के कब्जे से छिन ली है। बस्तर लोकसभा सीट के आठ विधानसभा सीट के अंतिम मतगणना के परिणाम के अनुसार भाजपा के महेश कश्यप ने कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 मत से हरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी महेश को चार लाख 58 हजार 398 मत मिले हैं, जबकि कवासी लखमा को चार लाख 3153 मत प्राप्त हुए। यहां बता दें कि बस्तर लोकसभा सीट पर 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। नाव मतणगना के चरणवार आंकड़ों के रुझान आते ही भाजपा कार्यालय में उत्सव शुरु हो गया था। दोपहर बाद निर्णायक बढ़त मिलने के बाद से ही रैली और उत्सव की तैयारी शुरु हो गई। शाम को भारी वर्षा शुरु हो गई, पर कार्यकर्ता डटे रहे। बारीश रुकते ही डीजे की धुन पर नाचते हुए जीत का खुशी मनाने लगे। इस बीच भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप, मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा संयोजक श्रीनिवास राव मद्दी, लोकसभा सहसंयोजक महेश जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह मंडावी दोपहर बाद से ही भाजपा कार्यालय में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    बिलासपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  विवादों के बीच बिल्हा पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। ग्राम बिटकुली में जिस महिला ने जमीन और मकान की बिक्री की थी। उस जमीन…

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    बिलासपुरः (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से अपील की है कि ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *पीएम मोदी और अल नाहयान की बैठक, bilateral संबंधों को मिली मजबूती*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *भारतीय महिला हॉकी टीम में ग्वालियर की चार बेटियों का चयन, एशिया कप में होगी शानदार प्रस्तुति*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *‘सुपरफास्ट’ कार्रवाई पर सवाल उठे, बिल्हा पुलिस ने खरीदार पर ठोक दी FIR*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *प्रधानमंत्री की अपील बेअसर, निगम की बदहाली से जनता परेशान*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *हाईकोर्ट के डर के बीच नगर निगम में 22 लोगों को मिली अनुकंपा नियुक्ति*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    *रायपुर में फ्यूल ब्लास्ट: पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने लगीं*

    You cannot copy content of this page