*कांकेर लोकसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर आखिरकर देर शाम ‘कमल’ खिल गया*

कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के कांकेर लोकसभा के लिए जिले के भानुप्रतापपुर, कांकेर व अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए ग्राम नाथियानवागांव के पालिटेक्निक में मंगलवार को सुबह 6 बजे से ही मतगणना स्थल पर अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। विधानसभा का रोमांच एक बार फिर से लोकसभा चुनाव के मतगणना के दौरान देखा गया। कांकेर लोकसभा सीट के लिए भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर आखिरकर देर शाम ‘कमल’ खिल गया। टिकट वितरण के बाद से ही कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन मोदी फैक्टर के आगे दूसरी बार बीरेश ठाकुर और इस दफे भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग के सामने टिक नहीं पाए और अपने प्रतिद्वंदी बीरेश ठाकुर को कांटे की टक्कर में परास्त कर दिया। भाजपा के भोजराज को पांच लाख 97 हजार 624 मत मिले और कांग्रेस के बिरेश ठाकुर को पांच लाख 95 हजार 740 मत प्राप्त हुए। दोनों की कांटे की टक्कर में 22वें राउंड पर भोजराज नाग से 1917 वोटों से बीरेश ठाकुर पीछे चल रहे थे, लेकिन बैलेट मतपत्र की गिनती होने पर 1884 वोटों से बीरेश ठाकुर को भोजराज नाग ने परास्त किया। दोनों का कुल मत 11 लाख 93 हजार 364 मत मिले। वहीं अन्य प्रत्याशियों को 53082 मत से संतोष करना पड़ा। भाजपा के भोजराज नाग पहले ही राउंड से बढ़त बनाए हुए थे। पहले राउंड में भाजपा को 33 हजार 929 और कांग्रेस के बीरेश ठाकुर को 31 हजार 420 मत मिले। वहीं 1056 मतों के साथ नोटा तीसरे नंबर पर रहा। लोकसभा के महासमर में अपना भाग्य आजमा रहे सात अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को 2706 के भीतर ही संतोष करना पड़ा। दिनभर के उतार चढ़ाव के बीच देर शाम भाजपा ने अपनी जीत दर्ज की।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ बोर्ड vs CBSE: निजी स्कूलों के फर्जीवाड़े पर हाई कोर्ट सख्त*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रहे प्राइवेट स्कूल प्रबंधन का फर्जीवाड़ा अब सामने आ गया है। आरटीई (शिक्षा का अधिकार) में गड़बड़ी को लेकर होई…

    *डेडलाइन से पहले बड़ी कामयाबी: दंतेवाड़ा-कांकेर में 7 माओवादियों ने किया सरेंडर*

    दंतेवाड़ा। (सियासत दर्पण न्यूज़) माओवाद उन्मूलन अभियान की 31 मार्च 2026 डेडलाइन पूरी होने से ठीक पहले सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी से जुड़े पांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page