बिलासपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़) शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। आए दिन हो रहे चाकू से हमलों ने शहरवासियों में भय का माहौल बना दिया है। सिरगिट्टी क्षेत्र के तिफरा स्थित शनि मंदिर के पास छोटे भाई को बदमाशों के चंगुल से बचाने पहुंचे 26 वर्षीय युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपित ने युवक के गले पर धारदार चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके गले में 18 से अधिक टांके लगाए गए हैं। तिफरा शनि मंदिर के पास रहने वाला राजकुमार नेताम (26) पिता धीरज नेताम 11 नवंबर की शाम करीब चार बजे घर जा रहा था।
*भाई को बचाने गए युवक पर चाकू से हमला,18 टांके लगे*






