*देश का सबसे बड़ा तिरंगा भोपाल के बड़े तालाब में लगाया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ.यादव*

बड़े तालाब में स्पोर्ट्स बोट से हुई तिरंगा परेड
मुख्यमंत्री ने देशभक्ति गीत गाकर किया वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन

भोपाल : (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भोपाल के बड़े तालाब में देश का सबसे बड़ा तिरंगा लगाया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आजादी के पर्व पर उत्साह, उमंग और जोश के साथ हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और तिरंगा सदा से ही हमारे लिए संघर्ष, परिश्रम और प्रगति का प्रेरणा स्रोत रहा है। हर घर तिरंगा अभियान में सभी लोग देशभक्ति के आनंद से अभिभूत हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बड़ा तालाब स्थित बोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा के अवसर पर मीडियाकर्मियों से चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोट क्लब पर मध्य प्रदेश टूरिज्म के नवीनीकृत फूड कॉर्नर लहर फास्ट का फीता काटकर तथा पूजन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में सांसद श्री वी.डी. शर्मा, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवान दास सबनानी, सहित जिला प्रशासन व पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

देश भक्ति की धुनो के बीच तिरंगे के साथ बड़े तालाब में नावों से बनाई विशेष फॉर्मेशन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूरे जोश के साथ देशभक्ति गीत “यह देश है वीर जवानों का” गाया और बड़े तालाब में नावों पर कलाकारों ने प्रस्तुति दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा शो के अंतर्गत बड़े तालाब पर लेक प्रिंसेस क्रूज में ध्वज अभिवादन किया और तिरंगे गुब्बारे छोड़े। मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पोर्ट्स बोट में तिरंगा लेकर परेड की और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तिरंगा लहराकर सभी का उत्साहवर्धन किया है। वॉटर स्पोर्ट्स खिलाड़ियों द्वारा बड़े तालाब में देश भक्ति की धुनो के बीच तिरंगे के साथ नावों के माध्यम से विशेष फॉर्मेशन भी निर्मित की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भोपालवासियों ने वॉटर स्पोर्ट्स तिरंगा परेड का आनंद लिया।

 

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,बंदूक और चाकू की नोक पर मौदहापारा में 36 हजार रुपये की लूट,*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *रायपुर,,मकान में लाश मिलने की खबर से क्षेत्र में फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *100 साल से मदीना के तुर्की रेल्वे स्टेशन पर खड़ा रेल्वे एंजिन,,,,ये 100 साल से क्यूं खडा है ?? जरूर पढ़ें*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा अधिवक्ता श्री पंकज त्रिपाठी के संविधान जागरूकता पर व्याख्यान का आयोजन*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ अपेक्स बैंक में 67 समिति प्रबंधकों की भर्ती को मिली हरी झंडी*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    *छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो डिज़ाइन की प्रतियोगिता*

    You cannot copy content of this page