*मोदी ने योगी को दी जन्मदिन की बधाई*

लखनऊ,,(सियासत दर्पण न्यूज़) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए योगी आदित्यनाथ ने दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की है। उन्होने लिखा “ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। वे उत्तर प्रदेश की प्रगति और गरीबों तथा वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं। मैं उनके आने वाले समय में दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।” प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं पर योगी ने भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा “ आपकी आत्मीय एवं ऊर्जावान शुभकामनाएं मेरे लिए अथाह प्रेरणा का स्रोत हैं। आपके यशस्वी मार्गदर्शन में विरासत और विकास को संजोए ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना साकार हो रही है।”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, किरण रिजिजू और साध्वी निरंजन ज्योति सहित विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडु, असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा, त्रिपुरा के सीएम प्रो. डॉ माणिक साहा, छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव शामिल है।

  • Related Posts

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    तमिलनाडु। (सियासत दर्पण न्यूज़) तमिलनाडु में अभी तक सरकार के गठन का रास्ता साफ नहीं हो पाया है. टीवीके भले ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन बहुमत से…

    *सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में नई सरकार, दिलीप घोष समेत पांच मंत्री हुए शामिल*

    पश्चिम बंगाल । (सियासत दर्पण न्यूज़) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के पांच दिन बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह (West Bengal CM Oath…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page