Home / chhattisgarh / *रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य के 362 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना,हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने जानकारी दी*

*रायपुर,छत्तीसगढ़ राज्य के 362 हाजी सफर-ए-हज के लिए हुए रवाना,हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम ने जानकारी दी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2024 के लिए मुंबई के अंतराष्ट्रीय विमानतल से सउदी एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SV3629 से छत्तीसगढ़ राज्य के 362 हाजियों का जत्था दिनांक 06/06/2024 को संध्या 06.40 बजे, हज के लिए रवाना हुआ। जिसमे 190 पुरुष एवम 172 महिला हज यात्री शामिल रहे। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों की दिनांक 4/6/2024 को हज हाउस में रिपोर्टिंग कराई गई, दिनांक 05/06/2024 को हज यात्रा के दस्तावेजों का वितरण किया गया। दिनांक 06/06/2024 को प्रात: 10.00 बजे से विशेष बसों को हरी झंडी दिखाकर एयरपोर्ट के लिए रवाना किया गया। एयरपोर्ट पर भी हज यात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी द्वारा सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई जिससे हज यात्रियों का प्रस्थान सुगमता पूर्वक संपन्न हुआ।

मुंबई एंबारकेशन प्वाइंट से राज्य के हज यात्रियों की सुगमता पूर्वक प्रस्थान की समस्त व्यवस्थाओं का संपादन छत्तीसगढ़ राज्य कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी सचिव डा. साजिद अहमद फारूकी, हज कमेटी के सदस्य, मोहम्मद इमरान, हाजी अब्दुल रज्जाक खान, मौलाना कारी अशफाक अहमद अंजुम, शमीम अख्तर, एवम अन्य माननीय सदस्यगण, राज्य हज कमेटी के कर्मचारी सैयद सलीम अशरफ, मोहम्मद हुसैन मलकानी, राजिक अमजद एवम अन्य द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विशेष रूप से शिव सिंह ठाकुर, सैयद अकबर बख्शी, अब्दुल कय्यूम असलम, मोहम्मद यूसुफ उपस्थित रहे।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page