Home / National / *राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद में बाजार गुलजार*

*राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद में बाजार गुलजार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

मुंबई ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  लोकसभा चुनाव के बाद देश में बनने वाली नई साझा सरकार में स्थिरता और पहले से चल रही बाजार समर्थित नीतियों की निरंतरता आगे भी कायम रहने की उम्मीद में हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन भी गुलजार रहा। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 692.27 अंक अर्थात 0.93 प्रतिशत की छलांग लगाकर 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 75,074.51 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 201.05 अंक यानी 0.89 प्रतिशत उछलकर 22,821.40 अंक पर बंद हुआ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page