*बलौदाबाजार हिंसा में एक्‍शन में आई सरकार ने की सख्त कार्रवाई *

बलौदा बाजार।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा की जांच के लिए राज्‍य सरकार ने पुलिस एसआइटी का गठन किया है। तीन डीएसपी स्‍तर के अधिकारियों के नेतृत्व में 21 सदस्‍यीय पुलिस एसआइटी की टीम 10 जून को बलौदाबाजार में हुई हिंसा की जांच करेगी। इधर, छत्‍तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा के एक दिन बाद सरकार ने मंगलवार देर रात को कलेक्टर कुमार लाल और एसपी सदानंद को हटा दिया है। दीपक सोनी को कलेक्टर और विजय अग्रवाल को नया एसपी बनाया गया है। वहीं, इससे पहले पुलिस ने 83 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अलग-अलग आठ एफआइआर दर्ज की हैं। इसमें 40-50 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लगभग 60 को हिरासत में लिया है। जिनके वाहन जलाए गए हैं उनमें से 60 से अधिक लोगों ने भी शिकायत की है।

सूत्रों के अनुसार तीन कांग्रेसी नेताओं पर भी अपराध दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शनकारी अपने साथ पेट्रोल बम और पत्थर लेकर आए थे। 100 बाइक, 30 से अधिक चारपहिया और दो दमकल वाहन को आग के हवाले किया गया है। 50 से अधिक लोग घायल भी हुए हैं। हिंसा होने के बाद सोमवार देर रात को गृह मंत्री विजय शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
जांच में सामने आया है कि हिंसा की रणनीति 15 दिन पहले तैयार की गई थी। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल हो रहा था। पुलिस के इंतजामों पर सवाल उठ रहे हैं। भीड़ को संभालने के लिए केवल 450 का पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस ने हिंसा के बाद प्रदेशभर के लिए अलर्ट जारी करते हुए इंटरनेट मीडिया की निगरानी बढ़ा दी है।

बलौदाबाजार की घटना के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास में सुबह से लेकर रात तक मैराथन बैठकों का दौर चला। घटनाक्रम के बाद स्थिति का जायजा लेने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पल-पल की रिपोर्ट ली। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

कांग्रेस ने बनाई समिति, बघेल बोले-सरकार की लापरवाही

बलौदाबाजार की घटना पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जांच समिति बना दी है। समिति के पदाधिकारी घटना स्थल पर जाकर कारणों की पड़ताल करेंगे। इधर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि देश में अपनी तरह की यह पहली घटना है। सरकार की लापरवाही की वजह से इतनी बड़ी घटना हो गई। नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा देना चाहिए।

जली कार देखकर रो पड़े पिता-पुत्र

जिला मुख्यालय का कलेक्ट्रेट परिसर मंगलवार सुबह चारपहिया और दो पहिया वाहनों का श्मशान घाट जैसा दिख रहा था। प्रदेश के सबसे बेहतरीन कलेक्ट्रेट परिसर में से एक बलौदाबाजार का जिला कार्यालय अपनी बर्बादी की गवाही खुद दे रहा है। परिसर के अलग- अलग हिस्सों में पूरी तरह जली हुई कारें, मोटर सायकल का ढांचा दिखाई दिया।

जिन लोगों के वाहन सोमवार को जलाये गए थे, वे अपनी-अपनी गाड़ियों की पहचान भी कर पाने में असमर्थ दिख रहे थे। एक पिता-पुत्र अपनी कार, जिसमें सवार होकर वे कलेक्टर आफिस में आये थे, आज उसे देखकर रो पड़े। उपद्रवियों ने शासकीय वाहनों के साथ ही लोगों के निजी वाहनों को भी तोड़ा व जला दिया। जिले में कानून व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस अधीक्षक कार्यालय का हाल सबसे बुरा था।

यह है मामला
बलौदाबाजार में सतनाम पंथ के धार्मिक स्थल अमर गुफा के जैतखाम में तोड़फोड़ के मामले की जांच व अन्य मांगों को लेकर सतनामी समाज के कई संगठन आंदेालन कर रहे थे। सोमवार को कलेक्ट्रेट के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। उपद्रवियों ने कलेक्ट्रेट व एसपी कार्यालय को फूंक डाला।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page