*रायपुर,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के अरविन्द ओझा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त,सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर*

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक -अरविन्द ओझा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार, दिनांक 09.06.2024 को लोधी रोड़, दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में माननीय राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा जी, चेयरमैन श्री शशिकांत शर्मा जी, वाइस चेयरमैन श्री सुखबीर शर्मा जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री के. सी. पाण्डेय जी की उपस्थिति में संपन्न हुई.
इस अवसर पर वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन शशिकांत शर्मा ने कहा कि अभी तक देश में केवल सात राज्यों में ही ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की गई है. वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन केंद्र सरकार तथा राज्य सरकारों से मांग करेगी कि देश के सभी राज्यों में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड तथा परशुराम भवनों की स्थापना की जाए.

वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के चेयरमैन श्री शशिकांत शर्मा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा को स्मृति चिन्ह एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ से उपस्थित प्रदेश महासचिव श्री सुनील ओझा एवं युवा अध्यक्ष श्री अविनय दुबे को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणानिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महिला विंग अध्यक्ष नमिता शर्मा को आगामी तीन वर्षों 2024 – 2027 तक के लिए मनोनीत कर नियुक्ति पत्र जारी किया गया.
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन की इस राष्ट्रीय कार्यकरिणी बैठक में अन्य देश कनाडा, नेपाल एवं सम्पूर्ण भारत के सभी प्रदेशों से बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारियों ने भाग लिया.

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page