Home / राजधानी / *रायपुर,बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा,,35 वर्षों तक विधायक के रूप में किया काम’*

*रायपुर,बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा,,35 वर्षों तक विधायक के रूप में किया काम’*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ के कद्दावर नेता और विष्णुदेव सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है। बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया। अपने घर से पैदल कार्यकर्ताओं के साथ बृजमोहन विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के घर पहुंचे जहाँ उन्होंने डॉ. सिंह को विधानसभा की सदस्यता का त्यागपत्र सौपा।

इस्तीफ़े के दौरान बृजमोहन अग्रवाल के साथ विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, अनुज शर्मा, खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, पूर्व सांसद सुनील सोनी, पूर्व विधायक प्रेम प्रकाश पांडे, योगेश अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

इस्तीफे के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा एक नई पारी की शुरुआत कर रहा हूं। आप सभी का प्यार और दुलार मिलता रहेगा। मैं रायपुर दक्षिण की जनता से माफी मांगता हूं। मुझे विधायक का पद नई दायित्व के साथ छोड़ना पड़ा है। मैं संसद में जनहित के मुद्दों को उठाता रहूंगा।

राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, बताया बेहद भावनात्मक क्षण
बीजेपी के सीनियर नेता और राज्य सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। भाजपा नेता ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में अपनी स्तीफा दिया।

बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया-
बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक पद से इस्तीफा दिया

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा सदस्य चुने जाने के बाद सोमवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। अग्रवाल ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि रायपुर लोकसभा सीट से ऐतिहासिक अंतर से निर्वाचित अग्रवाल ने राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

35 वर्षों तक विधायक के रूप में किया काम’
भाजपा के सीनियर नेता बृजमोहन अग्रवाल ने इस्तीफे दिए जाने को अपने लिए एक भावनात्मक क्षण बताया और कहा कि उन्होंने 35 सालों तक विधायक के रूप में लगातार काम किया है। अग्रवाल ने कहा, “वास्तव में, यह मेरे लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है क्योंकि मैं अविभाजित मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा का 35 वर्षों तक लगातार सदस्य रहा हूं। आज मैंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है और संसद में प्रवेश कर गया हूं।” उन्होंने कहा, “मैं छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े मुद्दों को (संसद में) उठाऊंगा।”

सभी के आशीर्वाद से नई पारी शुरू करने जा रहा हूं’
अग्रवाल (64) ने कहा, “सभी के समर्थन और आशीर्वाद से नई पारी शुरू करने जा रहा हूं। मेरी इच्छा है कि मैं लोगों की भावनाओं के अनुरूप काम करता रहूं। मुझे किसी बात का कोई अफसोस नहीं है।” बता दें कि अग्रवाल ने रायपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5,75,285 वोटों से हराया। आठ बार विधायक रहे अग्रवाल ने पिछले साल विधानसभा चुनाव में रायपुर शहर दक्षिण विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मदवार के खिलाफ सबसे अधिक 67,719 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी।

1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं बृजमोहन अग्रवाल
अग्रवाल 1990 से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। उन्हें राज्य में बीजेपी के प्रभावशाली नेताओं में से एक माना जाता है। अग्रवाल क्षेत्र की जनता से सीधा संपर्क रखते हैं। राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि अग्रवाल ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का बहुत अच्छे से ख्याल रखा है। वे अपने मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क में रहते हैं और संकट के समय में मदद करने को तैयार रहते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page