*रायपुर,बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल,कांग्रेस ने उठाये सवाल, दिया नियम का हवाला*

रायपुर,नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल पर छत्तीसगढ़ में छिड़ा घमासान कांग्रेस ने उठाये सवाल, दिया नियम का हवाला

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रायपुर के नवनिर्वाचित सांसद बृज मोहन अग्रवाल पर छत्तीसगढ़ में घमासान छिड़ा हुआ है. कांग्रेस का आरोप है कि बृजमोहन अग्रवाल ने विधायिकी से इस्तीफा देने के बाद अभी तक मंत्री पद संभाले हुए हैं.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर कांग्रेस ने उठाये सवाल,दिया नियम का हवाला
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने उठाये सवाल

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने पर छत्तीसगढ़ में सियासी बवाल मचा हुआ है. पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं. ऐसे में नियम के मुताबिक मंत्री पद से भी इस्तीफा देना चाहिए.

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल ने मंत्री पद से इस्तीफे का फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़कर सरकार को कटघरे में खड़ा दिया है. मुख्यमंत्री को तत्काल बृजमोहन अग्रवाल से इस्तीफा मांगना चाहिए.

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपाइयों ने पहले ही बृजमोहन अग्रवाल के कद को छोटा कर दिया है. बृजमोहन अग्रवाल प्रदेश के एक पुराने और वरिष्ठ नेता हैं. उनकी राजनीति को हाशिये पर लाने की बीजेपी ने शुरुआत कर दी है.

दीपक बैज ने कहा कि बृजमोहन अग्रवाल को विधायकी के साथ-साथ मंत्री पद से भी इस्तीफा दे देना था. उन्होंने इस्तीफे का फैसला मुख्यमंत्री पर छोड़ दिया है. ऐसा कर बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार और मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा कर दिया है. मुख्यमंत्री को बृजमोहन अग्रवाल से इस्तीफा मांगना चाहिए.

हार के डर से निगम एक्ट में सरकार ने किया बदलाव’

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार ने हार के डर से निगम एक्ट में परिवर्तन किया है. कांग्रेस कार्यकाल में अप्रत्यक्ष प्रणाली से नगरीय निकाय चुनाव कराये गये थे. नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी बुरी तरह से हार गई. अब हार के डर से महापौर का चुनाव बीजेपी ने अप्रत्यक्ष प्रणाली को छोड़कर प्रत्यक्ष प्रणाली अपनायी है. हालांकि सरकार का निर्णय है. कांग्रेस हर तरह के चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार है.

  • Related Posts

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़ रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,आज 2 अप्रेल 2026 भनपुरी योग आश्रम में क्रीडा भारती रायपुर महानगर के द्वारा संचालित योग क्रीडा केन्द्र भनपुरी में। श्री हनुमान…

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्री अब 06 अप्रैल 2026 तक तीसरी किश्त…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *रायपुर,,योग क्रिड़ा भारती केंद्र भनपुरी द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *’ईरान नहीं अमेरिका में ही करवा देंगे सत्ता परिवर्तन…,’ ट्रंप के खिलाफ उनकी भतीजी ने उगला जहर*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 16 views
    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    You cannot copy content of this page