*विमानन कंपनियों की मनमानी, दिल्ली से रायपुर का किराया 21 हजार पहुंचा*

रायपुर।सियासत दर्पण न्यूज़, हवाई किराये को लेकर विमानन कंपनियों द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। सामान्य दिनों की तुलना में इन दिनों हवाई किराये में फिर से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी गई। दिल्ली से रायपुर का किराया तो 21 हजार रुपये तक पहुंच गया है। 21 जून की तिथि में दिल्ली से रायपुर आने वाले एक यात्री का हवाई किराया इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 20,499 रुपये लिया जा रहा है। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि सामान्य दिनों में रायपुर से मुंबई का जो हवाई किराया 6,000-7,000 रुपये के बीच रहता है। वह हवाई किराया भी बढ़कर 12,000 से 14,000 रुपये तक हो गया है। टाइ (ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशनआफ इंडिया एमपी-सीजी) के पूर्व अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने बताया कि विमानन कंपनी द्वारा यह हवाई किराये को लेकर मनमानी की जा रही है और इसमें लगाम लगाना चाहिए। हवाई किराये के साथ ही इन दिनों कंपनी द्वारा लगेज शुल्क में भी बढ़ोतरी कर दी गई है।ट्रैवल्स संचालकों ने बताया कि विमानन कंपनी द्वारा की जा रही यह मनमानी यात्रियों की डिमांड के अनुसार हो रही है। अर्थात अगर यात्री को सुबह की फ्लाइट से यात्रा करनी है और उस दौरान फ्लाइटें फुल जा रही हैं तो विमानन कंपनी द्वारा खाली पड़ी सीटों का किराया मनमाने तरीके से बढ़ा दिया जाता है।

  • Related Posts

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,,। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्री अब 06 अप्रैल 2026 तक तीसरी किश्त…

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर में एक बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी को कुल्हाड़ी से काट डाला। घटना बुधवार सुबह 7 बजे की है। आरोपी गुलाब साहू ने पहले…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर,,हज 2026 की तीसरी किश्त 06 अप्रैल तक जमा होगी- मिर्ज़ा एजाज बेग*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *रायपुर हिंसा: बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी पर किया कुल्हाड़ी से हमला*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *घर में सो रहे बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *दोस्त की हत्या कर घर में ही दफनाया शव,मृतक की परछाई उसका पीछा कर रही है*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *”छत्तीसगढ़ के 42% शिक्षक TET में फेल, चार अप्रैल को दिल्ली में करेंगे आंदोलन”*

    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    • By SIYASAT
    • April 1, 2026
    • 13 views
    *धमतरी में प्रेमी युगल ने लगाई फांसी*

    You cannot copy content of this page