Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कृषको को हुआ करोडों रुपए का भुगतान,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर कृषको को हुआ करोडों रुपए का भुगतान,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर ज़िले के किसानों को लगातार योजनाओं से किया जा रहा लाभान्वित

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में ज़िले के किसानों को लगातार योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा हैं। निर्देशों का पालन करते हुए कृषि विभाग की टीम द्वारा रबी वर्ष 2023-24 अन्तर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ज़िले के कृषकों को करोडों रुपए का भुगतान किया गया हैं।कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी वर्ष 2023-24 में जिले के कृषको द्वारा चना, गेहू सिंचित एवं गेहू असिंचित फसल के लिए फसल बीमा कराया जाता है, जिसमे इस वर्ष रबी 2023-24 में अतिवृष्टि, ओलावृष्टि अंतर्गत 18725 कृषको को 34 करोड़ 84 लाख 19 हजार 2 सौ 32 रुपए और इसी प्रकार उपज में कमी के आधार पर 19792 कृषको को 27 करोड़ 73 लाख 19 हजार 4 सौ 71 रूपये अब तक कुल जिले में 62 करोड़ 16 लाख रूपये का सफल दावा भुगतान क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा कृषको के खाते में अंतरण किया गया है। शेष बचे हुए 1587 कृषको को 55 लाख 56 हजार 7 सौ 16 रूपये अतिवृष्टि, ओलावृष्टि अंतर्गत एवं इसी प्रकार उपज में कमी के आधार पर 1890 कृषको को 1 करोड़ 56 लाख 96 हजार 8 रूपये कृषको को क्रियान्वयक बीमा कंपनी द्वारा 10 दिवस में उनके बैंक खाते में अंतरित किया जाएगा

 

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page