Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,सरकार जनता की समस्याओं व समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – विजय शर्मा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,सरकार जनता की समस्याओं व समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध – विजय शर्मा,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री नें कहा कि सभी को योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पी जी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा आज कवर्धा के पी जी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस शिविर का आयोजन आम जनता की समस्याओं को सुनने और उनका त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से किया गया है। शिविर में उप मुख्यमंत्री ने नागरिकों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं, और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पहल का उद्देश्य जनता की शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना है, जिससे नागरिकों को राहत मिले और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़े। उप मुख्यमंत्री ने सभी विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को लर्निंग लाइसेंस, आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया।

जन समस्या निवारण शिविर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के शिविरों का आयोजन नियमित रूप से किया जाएगा ताकि जनता को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रखने का मौका मिल सके और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार हर संभव प्रयास कर रही है कि सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page