Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,हमारी सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है विजय शर्मा,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,हमारी सरकार दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है विजय शर्मा,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

उपमुख्यमंत्री नें कहा कि यह पहल दिव्यांग व्यक्तियों की गतिशीलता और आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जन समस्या निवारण शिविर में बैटरी चालित ट्राय साइकिल का किया वितरण

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा के पी जी कॉलेज मैदान में जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने शिविर में 9 हितग्राहियों को बैटरी चालित ट्राय साइकिल और ट्राय साइकिल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल दिव्यांग व्यक्तियों की गतिशीलता और

 

आत्मनिर्भरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार समावेशी विकास को प्राथमिकता दे रही है और दुव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस कदम से दिव्यांगजनों को न केवल रोज़मर्रा के कार्यों में आसानी होगी, बल्कि वे सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों में भी अधिक सक्रिय भागीदारी कर सकेंगे।

 

 

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page