*रायपुर में पशु तस्कर मामले में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई पर विहिप, बजरंग दल का जेल भरो आंदोलन*

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सहारनपुर के तीन पशु तस्करों की मौत के मामले में अब तक रायपुर पुलिस ने एकपक्षीय कार्रवाई ही की है। ऐसा आरोप लगाते हुए विहिप, बजरंग दल का गुरुवार को जेल भरो अभियान है। इस मामले में राज्य के अल्पसंख्यक संगठन भी प्रदर्शन कर चुके हैं। उनका कहना है कि रायपुर के आरंग में मारे गए तीनों लोग मवेशियों के व्यवसाय से जुड़े थे। उनकी हत्या की गई है। पुलिस मामले में उचित कार्रवाई नहीं कर है। उल्लेखनीय है कि सात जून की रात गोवंश रक्षा समिति की घेराबंदी के बाद सहारनपुर के थाना गंगो ग्राम लखनौटी निवासी चांद मियां, गुड्डू खान और सद्दाम खान ने महानदी के तट पर मवेशी लदा ट्रक रोका था। मामले की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। जहां नदी के तट पर चांद मियां को मृत पाया गया था। वहीं बाकी की अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की गई है। वहीं अब तक यह पता नहीं कर सकी है कि तस्करी का मास्टर माइंड कौन है। वहीं गाड़ी किसी थी। इसके साथ ही जो तीन लोग मरे हैं उनका काम क्या था। विश्व हिंदु परिषद और बरजंग दल कार्यकर्ताओं ने इंटरनेट मीडिया पर अभियान चलाया है। सभी खुद को गो-रक्षक बताकर गिरफ्तारी देने जा रहे हैं। वहीं उनका कहना है कि जिनकी गिरफ्तारी की गई है उनके साथ वे भी थे। उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। सोमवार को एसएसपी संतोष सिंह ने क्राइम मीटिंग ली है। इसमें गो-तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। वहीं पूर्व में अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों की जानकारी भी मांगी गई है। विहिप छत्तीसगढ़ प्रांत सह मंत्री घनश्याम चौधरी ने कहा, तस्करों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। गो-सेवकों को फंसाया गया है। अब तक मुख्य तस्करों को पुलिस पकड़ नहीं पाई है और गो-सेवक जो रक्षा करते हैं उन्हें पकड़कर जेल भेजा जा रहा। ऐसे में अब पूरा विश्व हिंदु परिषद और बजरंग दल गो-सेवक हैं। सभी गिरफ्तारी देंगे। वहीं अल्पसंख्यक संगठन के लोगों ने यह भी दिखा दिया कि वे तस्करों के समर्थन में हैं। बजरंग दल छत्तीसगढ़ प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने कहा, पुलिस द्वारा गो-सेवकों को पकड़कर जेल में भेजा जा रहा है। आज जेल भरो आंदोलन है। सभी को जेल भेजना होगा। तस्करी के मुख्य आरोपित अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी न कर पुलिस गो-सेवकों को पकड़ने में लगी हुई है।

  • Related Posts

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन अंधड़ और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की…

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित गली नंबर 4 में सोमवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 6 views
    *छत्तीसगढ़ में दो दिन ओलों की बौछार, अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी*

    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 5 views
    *फाफाडीह में इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भड़की आग*

    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *रायपुर में शराब तस्कर गिरफ्तार*

    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक बढ़ी*

    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 1 views
    *5वें खेलो मास्टर्स गेम्स में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन*

    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    • By SIYASAT
    • March 31, 2026
    • 10 views
    *रायपुर में आदिवासी युवक पर बर्बर हमला, पाइप से पीटा और चमड़ी उधेड़ी, VIDEO वायरल*

    You cannot copy content of this page