*साली ने की जीजा के घर आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात*

बालोद।(सियासत दर्पण न्यूज़) जिला मुख्यालय के ग्राम सिवनी में एक युवती ने अपने जीजा के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका अपने बड़ी दीदी के घर गर्मी छुट्टी मनाने आई हुई थी। उसका नाम साक्षी बरसेना (23 वर्ष) बताया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की रहने वाली है। साक्षी की लाश एक कमरे के पंखे में साड़ी से लटकती हुई मिली। इस दौरान उसके मुंह पर टेप लगा हुआ था। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद कर पंचनामा कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना सोमवार की शाम तकरीबन आठ बजे की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, साक्षी बरसेना पिता का नाम अनिरुद्ध बरसेना है, और वह विदिशा मध्य प्रदेश की रहने वाली है। वह 18 मई को अपनी बड़ी बहन के साथ सिवनी में अपने जीजा के घर आई थी। युवती के जीजा डॉक्टर रविन्द्र वर्मा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपरछेड़ी में डॉक्टर है और सिवनी में देवकान सोनी के घर किराए के मकान में रहते हैं। घटना के वक्त दीदी-जीजा और उनके बच्चे सामान लेने बाजार गए हुए थे। इसी दौरान साक्षी ने आत्महत्या कर ली। जब वह वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा की साक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस दूसरे दिन मंगलवार को सुबह मौके पर पहुंची। बालोद पुलिस ने युवती के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने किसी को तंग न करने की बात कहते हुए मौत के लिए खुद को जिम्मेदार बताया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page