Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,भलपहरी गिट्टी खदान को चालू करने की मांग,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,भलपहरी गिट्टी खदान को चालू करने की मांग,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़,कवर्धा जिला के भलपहरी गिट्टी खदान विगत दो महीने से बंद है। जिसके चलते स्थानीय विकास कार्य व प्रधानमंत्री आवास निर्माण में रुकावट आ गई है। यह गिट्टी खदान संचालित करने के लिये आशा मिनरल्स के द्वारा शासन से लीज में लिया गया है। गिट्टी खदान संचालित को लेकर कुछ ग्रामीण गांव में जल स्तर को लेकर शिकायत किये थे जिसके बाद जिला प्रशासन के द्वारा खदान को बंद कराकर जांच किया जा रहा है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है उनका प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति हुआ है गिट्टी के अभाव में 50 किलोमीटर दूर से अधिक दाम पर गिट्टी खरीदना पड़ रहा है जिसके चलते उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। वही क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सरपंचों का कहना है पंचायत में होने वाले निर्माण कार्य मे भारी मात्रा में गिट्टी की जरूरत होती है इसके अभाव में

विकास कार्य अवरुद्ध हो रहे है। इनका कहना है अब बरसात लग चुका है गांव में वाटर लेबल की कोई समस्या नही गिट्टी खदान को चालू कराना चाहिए।

बाइट
1 प्रदीप पूरी गोस्वामी,सरपंच
2,देवेंद्र डाहीरे, जनप्रतिनिधि
3,महेश पटेल,स्थानीय निवासी

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page