*रायपुर,मुर्गे के नाम पर एक लाख 35 हजार का लगाया चूना, घटना सुनकर हर कोई हैरान*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ठगी (Fraud in Raipur) का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां शातिर ठगों ने मुर्गे के नाम पर एक महिला को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना लिया। ठगों के झांसे में आकर महिला ने एक लाख 35 हजार रुपये गंवा दिए। ठगी का शिकार होने के बाद महिला ने साइबर सेल में इसकी शिकायत की। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है। बबीता बिरुआ का ओडिशा में एक मुर्गी फार्म है, जहां वे विभिन्न राज्यों से मुर्गे खरीदकर बेचती है। कुछ समय पहले उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से रायपुर की दौलत हैचरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि मुर्गे खरीदने के लिए पहले एडवांस पेमेंट करना होगा और एक माह बाद मुर्गों की डिलीवरी होगी। बबीता ने 2000 मुर्गों के लिए 30 प्रतिशत एडवांस के हिसाब से 1 लाख 35 हजार रुपये का भुगतान कर दिया। एक माह बीतने के बाद भी जब मुर्गे नहीं पहुंचे, तो बबीता ने दौलत हैचरी से संपर्क करने की कोशिश की। लगातार फोन करने के बावजूद उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला। हर बार उन्हें टाल-मटोल किया गया, जिसके बाद बबीता को एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद उन्होंने तुरंत साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहा है कि वे इस ठगी के मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और दोषियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। एएसपी सिटी लखन पाटले ने कहा, ओडिशा की महिला से ठगी का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच की जाएगी। इस घटना ने ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने सलाह दी है।

  • Related Posts

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    अंबिकापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बलरामपुर जिले के हंसपुर निवासी रामनरेश हत्याकांड में पुलिस ने न्यायालय के समक्ष निलंबित एसडीएम करुण डहरिया समेत चार आरोपितों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत कर…

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    अंबिकापुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  एरियर्स की राशि भुगतान के बदले भृत्य से 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार खंड शिक्षा अधिकारी वाड्रफनगर कार्यालय के लिपिक गौतम सिंह आयम को विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *निलंबित SDM डहरिया के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश, जांच तेज*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *भ्रष्टाचार पर सख्ती: रिश्वत लेते पकड़ा गया बाबू, 3 साल की कैद*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *शादी की तैयारियों के बीच दर्दनाक हादसा, विवाहिता की मौत से परिवार सदमे में*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *सेकेंडों की देरी पड़ती भारी! चलती कार में लगी आग, कूदकर बची जान*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *‘बड़ी मां’ समेत 5 दोषियों की उम्रकैद बरकरार, हाईकोर्ट ने अपील ठुकराई*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    *बहुचर्चित सीडी केस में नया मोड़, अदालत ने CBI को भेजा नोटिस*

    You cannot copy content of this page