Home / राजधानी / *गुजरात और उड़ीसा कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पत्थर बाजी बताता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंसक हैं=विकास उपाध्याय*

*गुजरात और उड़ीसा कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पत्थर बाजी बताता है कि भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंसक हैं=विकास उपाध्याय*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि लोकसभा सदन में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा दिए गए बयान की भारतीय जनता पार्टी के लोग हिंसा करते हैं यह सच सब साबित हो गया हैं कल जिस प्रकार गुजरात और उड़ीसा कांग्रेस कार्यालय पर हुआ कायरता पूर्ण हिंसक हमला भाजपा के बारे में बोली गई बातो को और पुख्ता करता है।
हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते है।
गुजरात और उड़ीसा सहित पूरे भारत देश की जनता उनके झूठ को साफ देख सकती है और आने वाले दिनों में भाजपा को सबक सिखाएगी। आने वाले दिनों में जो विधानसभा सहित अन्य कोई भी चुनाव होंगे उसमें इंडिया गठबंधन गुजरात और उड़ीसा सहित देश में जीतने वाला है विकास उपाध्याय ने कहा कि राहुल गांधी जी द्वारा सदन में जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के लोगों को हिंसक बताया गया और उस बयान को तोड़ मरोड़ कर भारतीय जनता पार्टी के लोग गंदी राजनीति कर रहे हैं ,लेकिन सच्चाई छिपती नहीं है ज्यादा दिनों तक और दूसरे ही दिन गुजरात और उड़ीसा सहित पूरे भारत देश के लोगों ने देखा की किस प्रकार भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने हिंसक रूप अपनाते हुए कांग्रेस कार्यालय मैं तोड़फोड़ की एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर पत्थर बाजी किया इससे साफ जाहिर होता है भारतीय जनता पार्टी हिंसा के जरिए ही राजनीति करना चाहती है और हिंसा के रास्ते से ही सत्ता पर काबिज होना चाहती है लेकिन उनके इस मंसूबे को हिंदुस्तान की जनता पूरी तरीके से समझ चुकी है अब यह ज्यादा दिनों तक चलने वाला नहीं है l

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page