*रायपुर,मुख्यमंत्री ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि और स्कूटी खरीदने के लिए चेक वितरित किए*

मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी गई सहायता राशि

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान अपने निवास कार्यालय में श्रम विभाग के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के मेधावी बच्चोें को दो-दो लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। इसमें मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि एक लाख रूपए तथा स्कूटी क्रय के लिए दी जाने वाली एक लाख रूपए का चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया। अवसर पर प्रदेश के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन  सहित मेधावी बच्चों के अभिभावक विशेष रूप से उपस्थित थे। श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 13 बच्चों को कुल दो-दो लाख रूपए के मान से 26 लाख रूपए का चेक प्रदान किया। इसमें एक लाख रूपए का चेक स्कूटी खरीदी के लिए मेधावी बच्चों को प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे जो कक्षा 10वीं एवं 12वीं में शिक्षा सत्र 2023-24 में अध्ययनरत तथा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2023-24 में निर्माण श्रमिक के 13 बच्चे टॉप-10 सूची में है। उन्हें इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया। इनमें कक्षा 10वीं में गरियाबंद जिले से कुमारी होनिशा, महासमुंद जिले से कुमारी डेनिसा, रायगढ़ जिले से कुमारी बबीता एवं उमा, सूरजपुर जिले से आयुष कुमार, बलरामपुर जिले से कुमारी अंशिका, जशपुर जिले से कुमारी मीना यादव, राजनांदगांव जिले से कुमारी वंशिका, बालोद जिले से तोषण कुमार, खोमेन्द्र, कुमारी पद्मनी, जिज्ञासा एवं कांकेर जिले से कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी वीदेका का नाम शामिल है।
  • Related Posts

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर जन-सुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़…

    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    बस्तर की शांति के लिए सरकार प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन में पांचों स्तंभों को एकीकृत करने में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    *मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    *सामूहिक विवाह में पहले से विवाहित जोड़े ने लिया योजना का लाभ, जांच की मांग तेज,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *सामूहिक विवाह में पहले से विवाहित जोड़े ने लिया योजना का लाभ, जांच की मांग तेज,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    You cannot copy content of this page